The Lallantop

पहले जेसीबी से बच्चे को कुचला, फिर कूड़े में डंप कर दिया

ईस्ट दिल्ली की घटना है, म्युनिसिपल कॉर्परेशन के डंपर से हुई बच्चे की मौत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कूड़ा-कचरा उठाने और घरों को तोड़ने वाली जेसीबी मशीन ने कल एक बच्चे को कुचल डाला. और कूड़ा समझ कर उसे कूड़े  के साथ डंप भी कर दिया. ईस्ट दिल्ली की घटना है. 5 साल के शिवम को म्युनिसिपल कॉर्परेशन के डम्पर ने उसके घर के सामने कुचल डाला. घायल शिवम को पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां तीन 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई. उसके पेरेट्स पास के स्लम में मजदूरी का काम करते हैं. घटना के बाद मौके से ड्राइवर मशीन को छोड़कर भाग गया. घटना के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि जेसीबी मशीन के ड्राइवर ने कूड़ा उठाने का काम करता है. उसने बच्चे को भी कूड़ा समझ उठा लिया और डम्पर में फेंक दिया.वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये सिर्फ एक हादसा था. ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. ड्राइवर को जल्द पकड़ लिया जाएगा. इसके पहले मध्यप्रदेश के कटनी में सड़क पर बेहोश पड़े एक आदमी के ऊपर बुल्डोजर चढ़ाकर उस पर सड़क बना दी थी. https://twitter.com/ANI_news/status/645795291438825473

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement