The Lallantop

गर्लफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गया बंदा आर्मी की कैद में

मुंबई के नेहाल को पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन मुहब्बत हुई थी. उसी को बचाने गया उस पार.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मुंबई के मुंडे को ऑनलाइन मुहब्बत हो गई पाकिस्तानी छोरी से. पता चला कि वहां छोरी को उसके करीबी परेशान कर रहे हैं. जबरन शादी करवा रहे हैं. बस नेहाल हामिद अंसारी ने बैग उठाया और चला गया पाकिस्तान. तब से नेहाल के बारे में किसी को कुछ नहीं पता था. लेकिन गुरुवार को नेहाल के घरवालों को पता चला कि नेहाल पाकिस्तानी सेना की हिरासत में है. https://twitter.com/ANI_news/status/687846986838601728 नेहाल के अम्मी अब्बा मुंबई में रहते हैं. पाकिस्तानी सरकार ने गुरुवार को लाहौर हाईकोर्ट में बताया कि नेहाल पर आर्मी कोर्ट में केस चल रहा है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि मैनेजेमेंट स्टूडेंट नेहाल को किस आरोप में हिरासत में लिया गया है.
नेहाल की मां फौजिया ने कहा, 'हमें इसी बात की खुशी है कि कम से कम हमारा बेटा जिंदा तो है. हम जानते हैं कि नेहाल ने कुछ गलत नहीं किया. उम्मीद है नेहाल जल्द आजाद होगा.'
इंडियन गवर्मेंट के अधिकारी ने कहा कि जल्द ही पाकिस्तान से इस बारे में इनफॉर्मेशन ली जाएगी. नेहाल तीन साल पहले अपने घर से नौकरी की तलाश में अफगानिस्तान जाने की बात कहकर निकला था. बाद में घरवालों को पता चला कि पाकिस्तान के कोहाट में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. क्योंकि लड़की के घरवाले जबरन उसकी शादी किसी दूसरे बंदे से करवा रहे थे. ठीक शाहरुख खान की फिल्म 'वीर जारा' की तरह. तो बस कहानी रील से रियल पर आ गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नेहाल ने दोस्तों की मदद से वाया अफगानिस्तान पाकिस्तान में एंट्री मारी थी. नेहाल को गिरफ्तार करने की वजह पाकिस्तान में इलिगली घुसना हो सकता है. नेहाल के परिवार ने सुषमा स्वराज से भी इस बारे में मुलाकात की. देखिए, सुनिए 'वीरा जारा' फिल्म में नेहाल की जिंदगी से मिलती जुलती शाहरुख की  कविता https://www.youtube.com/watch?v=sK8TZXLVbDU

Advertisement
Advertisement