The Lallantop

Indigo की फ्लाइट में घुसा 'फालतू' यात्री, अब सफाई देकर बताया 'गलती से मिस्टेक' हो गई

घटना इंडिगो की मुंबई से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट नंबर 6E6543 में हुई. विमान में मौजूद क्रू मेंबर की नजर एक यात्री पर पड़ी जो विमान के पिछले हिस्से में खड़ा था. उड़ान भरने के दौरान क्रू ने पायलट को उस यात्री के बारे में अलर्ट किया, जिसके बाद विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
मुंबई से वाराणसी जाने वाले एक फ्लाइट को ओवरबुकिंग के चलते रनवे से दोबारा टर्मिनल पर लौटना पड़ा. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

भारतीय ट्रेनों में भीड़ की बात करें तो आप कहेंगे वो तो आम बात है. फिर आपसे कहें कि फ्लाइट में ‘फालतू’ पैसेंजर घुस आया तो आप कहेंगे, नहीं भाई ऐसा कहां होता है. लेकिन ऐसा ही हुआ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर. इंडिगो (Indigo) की मुंबई से वाराणसी जाने वाली एक फ्लाइट को ओवरबुकिंग के चलते रनवे से दोबारा टर्मिनल पर लौटना पड़ा. अब इंडिगो ने मामले में सफाई दी है.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना इंडिगो की मुंबई से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट नंबर 6E6543 में हुई. विमान में मौजूद क्रू मेंबर की नजर एक यात्री पर पड़ी जो विमान के पिछले हिस्से में खड़ा था. उड़ान भरने के दौरान क्रू ने पायलट को उस यात्री के बारे में अलर्ट किया, जिसके बाद विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा. इस वजह से करीब एक घंटे की देरी से दोबारा उड़ान भरी गई.

घटना को लेकर Indigo की सफाई

घटना के बारे में बात करते हुए इंडिगो एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट के पैसेंजर बोर्डिंग प्रोसेस के दौरान एक गलती हुई थी, जिसमें एक खड़े यात्री को आरक्षित सीट आवंटित की गई थी. विमान के प्रस्थान से पहले गलती देखी गई और खड़े यात्री को विमान से उतार दिया गया. इससे विमान के प्रस्थान में थोड़ी देरी हुई. एयरलाइन ने कहा कि कंपनी अपने ऑपरेशनल प्रोसेस को मजबूत करने के लिए सभी उपाय करेगी. उसने पैसेंजर्स को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'आपके पास बेलगाम शक्ति नहीं..' केरल के राज्यपाल के इस फैसले को हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो ने हाल ही में 30 एयरबस ए350-900 विमानों के लिए ऑर्डर दिए है. इन विमानों की डिलीवरी 2027 से होनी है. इस ऑर्डर का मूल्य 12 अरब डॉलर है. भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो यात्रियों की संख्या के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी बजट एयरलाइनों में से एक है.

वीडियो: इंडिगो की फ्लाइट हुई लेट, नाराज शख्स ने पायलट को मुक्का जड़ दिया, वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement