हर जज को एक दिन रिटायर होना होता है, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सीवी भडांग भी रिटायर हो रहे हैं. लेकिन, ये खबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पेशानियों पर बल डाल सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान के एक केस की सुनवाई सीवी भडांग ही कर रहे थे. लोअर कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद अभिनेता मुंबई हाईकोर्ट पहुंचे थे. हाईकोर्ट में केस सौंपा गया सीवी भडांग की सिंगल बेंच को. भडांग ने मामले को अच्छे से सुना और समझा.
सलमान खान के केस के जज ने रिटायर होते हुए क्या कहा?
जजमेंट वाले दिन ही जस्टिस भडांग ने किया सलमान के केस पर बड़ा ऐलान


पिछले महीने 11 अक्टूबर को अभिनेता की याचिका पर उन्होंने फैसला सुरक्षित भी रख लिया. यानी केस में सिर्फ फैसला सुनाया जाना ही बाकी था. फैसला सुनाने की तारीख तय हुई गुरुवार, 3 नवंबर की. लेकिन, आज 3 नवंबर को जब जस्टिस सीवी भडांग कोर्ट में आए तो फैसला न सुना पाने का ऐलान कर दिया.
जस्टिस भडांग ने कहा,
"दुर्भाग्य से मैं इस केस का फैसला सुनाने में असमर्थ हूं. मैंने कल यानी बुधवार, 2 नवंबर की शाम तक पूरा प्रयास किया कि ये संभव हो जाए. लेकिन, दुर्भाग्य से छुट्टी थी और फिर अन्य प्रशासनिक कामों और असाइनमेंट की वजह से मैं जजमेंट को पूरा नहीं कर पाया.'
जस्टिस भडांग ने आगे कहा कि वे इस मामले को फिर से सुनवाई के लिए लिस्ट करेंगे. यानी अब फिर से कोई और बेंच सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करेगी और फिर अपना फैसला सुनाएगी.
"सलमान फॉर्म हाउस से तस्करी करते हैं"अभिनेता सलमान खान ने साल 2022 की शुरुआत में मुंबई के पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस के पास रहने वाले पड़ोसी केतन कक्कड़ पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था. सलमान के वकील रवि कदम ने अदालत को बताया था कि कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. आरोप था कि फॉर्म हाउस के पास स्थित एक मंदिर को सलमान हड़पना चाहते हैं. वीडियो में कक्कड़ ने सलमान खान की तुलना बाबर और औरंगजेब से भी की.
सलमान के वकील ने कोर्ट को ये भी बताया था,
'केतन कक्क्ड़ के इन वीडियो को लाखों दर्शकों ने देखा है. इन यूजर्स ने वीडियो पर सलमान खान के खिलाफ कमेंट भी किए. ऐसे में साफ तौर पर इन वीडियो से लोगों को अभिनेता के खिलाफ उकसाया गया है. वीडियो ने सब कुछ सांप्रदायिक कर दिया है... कक्कड़ ने सलमान खान पर ये आरोप भी लगाया है कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गैंग के सदस्य हैं. साथ ही सलमान ड्रग्स की तस्करी, ऑर्गन की तस्करी और बच्चों की तस्करी का बिजनेस अपने फार्म हाउस से कर रहे हैं.'
सलमान खान ने कोर्ट से आग्रह किया था कि केतन कक्कड़ को ये वीडियो हटाने का आदेश दिया जाए. साथ ही उन्हें आगे भी एक्टर पर कोई कमेंट करने से रोका जाए. लेकिन, सिविल कोर्ट ने ऐसा ऑर्डर जारी करने से मना कर दिया, जिसके बाद सलमान ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
वीडियो: सलमान से पंजाब के एक्टर्स को मिलना था उन्होंने दो आदमी भेज दिए











.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)



