कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बेंगलुरु में AI वाले ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को ही पीछे बैठा इंसान समझ लिया और 500 रुपये का चालान बना दिया. बंदे ने जब चालान का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस को टैग किया तो तुरंत ही चालान कैंसिल कर दिया गया. हमने मान लिया कि एआई अभी सीख रहा है और गिटार को इंसान का सिर समझ बैठा. लेकिन ओडिशा (Odisha) से ट्रैफिक चालान (eChallan) की जो खबर आ रही है वो कहीं ज्यादा हैरान करने वाली है और इसमें एआई का कुछ लेना देना नहीं है.
बाइक पर सीटबेल्ट, कार में हेलमेट ना लगाने पर 7000 चालान काटे, ट्रैफिक पुलिस का अनोखा कारनामा!
Odisha के ई-चालान (eChallan) सिस्टम की ऐसी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट में कारों में हेलमेट ना पहनने और बाइकों पर सीट बेल्ट ना लगाने के चालान कटने के मामले मिले हैं.

ओडिशा के ई-चालान (eChallan) सिस्टम की ऐसी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट में कारों में हेलमेट ना पहनने और बाइकों पर सीट बेल्ट ना लगाने के चालान कटने के मामले मिले हैं.
कार में हेलमेट और बाइक में सीटबेल्टCAG (Comptroller and Auditor General of India) की जांच में पता चला कि कि 4,786 तीन और चार पहिया वाहनों के खिलाफ हेलमेट नहीं पहनने से जुड़ी धारा के तहत चालान काटे गए. इन मामलों में कुल 47.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. The Hindu की रिपोर्ट के मुताबिक 2,988 दोपहिया वाहनों के खिलाफ सीटबेल्ट नहीं पहनने से जुड़ी धारा के तहत चालान दर्ज किए गए. यानी कुल 7,774 चालान. इन मामलों में कुल 29.88 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
ये भी पढ़ें: AI कैमरे ने गिटार का चालान काटा, फोटो के साथ भेजे नोटिस में लिखा- इसके भी हेलमेट...
रिपोर्ट में पता चला कि eChallan के डिटेल्स सिस्टम में दर्ज करते समय वाहन की कैटेगरी या नियम की सही जानकारी दर्ज नहीं की गई. माने, बिना हेलमेट के चालान में सब सही बस बाइक या स्कूटर की जगह कार सिलेक्ट कर दिया गया या सिस्टम से हो गया.
ऐसे ही सीटबेल्ट नहीं पहनने का चालान बनाते समय सिस्टम में कार की जगह बाइक चढ़ गया. वैसे यहां सिस्टम की भी एक खामी नजर आती है. अगर किसी वाहन का नंबर सिस्टम में दर्ज होते ही उसकी कैटेगरी अपने आप आ जाए, तो बाइक पर सीटबेल्ट और कार पर हेलमेट जैसे चालान आसानी से रोके जा सकते हैं.
दोनों नियमों का उल्लंघन करने पर 1,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. समझ आता है कि नियम तो सही है मगर गाड़ियों के चुनाव के मामले में गफलत हो गई.
ड्राइविंग लाइसेंस में भी गड़बड़झालागड़बड़ी का आलम सिर्फ eChallan में नहीं है. ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में भी कई झोल मिले हैं. ऑडिट में 29,154 ऐसे मामले मिले, जिनमें लाइसेंस के लिए जिस कैटेगरी के वाहन का आवेदन किया गया था, ड्राइविंग टेस्ट के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन उससे अलग था. बोले तो, किसी व्यक्ति ने चार पहिया वाहन चलाने के लाइसेंस के लिए आवेदन किया, लेकिन टेस्ट दो पहिया वाहन से लिया गया. कुछ मामलों में इसका उल्टा भी देखने को मिला.
वीडियो: मुंबई में CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरे CJP कार्यकर्ता, क्या बोले जावेद अख्तर?












