The Lallantop

रोटी बनाती मां ने गाया 'मेरे नैना सावन भादो...', VIDEO वायरल हुआ तो सोनू सूद बोले- 'इनका नंबर भेजो'

रोटी बेलते वक्त बेटी ने मां से गाने गाने को कहा था.

Advertisement
post-main-image
सोनू सूद (फाइल फोटो: PTI) और वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (ट्विटर)

ट्विटर पर रोटी बनाती हुई एक मां का वीडियो वायरल हो गया है. इसमें एक मां रोटी बना रही हैं और इस बीच उनकी बेटी एक गाना सुनाने को कहती है. बस, बेटी की रिक्वेस्ट पर मां इतना मीठा और सुरीला गाना गाती हैं कि आप सुनते रह जाएंगे. लोगों को ये गाना काफी पसंद आया है. हालांकि, यही वीडियो पिछले साल जुलाई में भी वायरल हुआ था. लेकिन इस बार जब ये वीडियो दोबारा वायरल हुआ है, तो सोनू सूद ने गाना गाने वाली इस महिला का नंबर मांगा है और कहा है कि वो अब फिल्मों में गाना गाएंगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बेटी की फरमाइश पर मां का गाना

इस बार ये वीडियो ट्विटर पर 27 जनवरी को डाला गया. अब तक इसे 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसे मुकेश कुमार सिन्हा ने ट्विटर पर डालते हुए लिखा,

इससे सुरीला सम्भव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है.

Advertisement

इस ट्वीट को 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. 1600 से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है. 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. बिपुल नाम के यूजर ने इस वीडियो पर लिखा,

वाकई, अद्भुत.

सुनील नाम के यूजर ने लिखा,

Advertisement

बहुत सुंदर आवाज़. बेटी की आवाज़ भी बहुत प्यारी है.

सोनू सूद बोले- 'नंबर भेजिए'

वहीं इस वीडियो पर सोनू सूद ने रिप्लाई किया,

नंबर भेजिए.
मां फिल्म के लिए गाना गाएगी.

इस वीडियो में गाने से पहले मां और बेटी के बीच होने वाली प्यारी सी बातचीत भी लोगों का दिल जीत रही है. जब बेटी मां से गाने की फरमाइश करती है, तब उसकी मां कहती हैं कि वो उनका गाना बहुत सुनती है. इस पर बेटी जवाब देती है कि उसे उनकी आवाज़ बहुत अच्छी लगती है.

'मम्मी, एक ठो गाना सुना दो'

बेटी मां से कहती है,

मम्मी... (हां)...अच्छा, एक ठो गाना सुना दो. बहुत दिन हो गया. (ओ दिनवा सुनाए थे, फिर तोहको गुना सुना दे) अरे वो तो बहुत दिन हो गया. एक बार सुना दो, प्लीज. (बहुत सुनत है हमार गाना) हां, बस आपकी आवाज़ बहुत अच्छी लगती है, इसलिए सुनते हैं.
(अब ये लास्ट है...)

फिर रोटी बनाते हुए ही वो 'मेरे नैना सावन भादो...' गाना सुनाने लगती हैं. और अब ये वीडिये दोबारा सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है.

वीडियो: चलती ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करना सोनू सूद को पड़ा भारी, रेलवे पुलिस ने फटकारा

Advertisement