The Lallantop

मां ने राशन का सामान खरीदने भेजा था, बेटा शादी करके बहू घर ले आया

अब घरवाले दूल्हा-दुल्हन को एंट्री ही नहीं दे रहे.

Advertisement
post-main-image
लड़का-लड़की शादी के बाद घर के बाहर खड़े हुए दिख रहे हैं. मां ने एंट्री देने से मना कर दी थी. तस्वीर- ANI UP ट्विटर.

उत्तर प्रदेश का गाज़ियाबाद. यहां का साहिबाबाद इलाका. यहां रहने वाले एक परिवार में 29 अप्रैल (बुधवार) को एक अजीब वाकया हुआ. मां ने अपने बेटे को राशन का सामान खरीदने भेजा, बेटा थोड़ी देर बाद शादी करके अपनी पत्नी के साथ घर लौटा. मां हैरान रह गई. शादी को मानने से भी इनकार कर दिया. मामला पुलिस तक पहुंच गया.

Advertisement

क्या है पूरा झमेला?

समाचार एजेंसी ANI ने लड़का-लड़की का एक वीडियो डाला, जिसमें लड़का ये बता रहा है कि उसने दो महीने पहले ही शादी कर ली थी. हरिद्वार में. लेकिन घर पर नहीं बताया था. उन्हें वहां से मैरिज सर्टिफिकेट भी नहीं मिला था. 29 अप्रैल को उन्होंने दोबारा शादी की. एक मंदिर में. लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्हें वहां भी मैरिज सर्टिफिकेट नहीं मिला.

Advertisement

सीधी बात जानिए

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ने हरिद्वार में शादी की. गवाहों के अभाव में सर्टिफिकेट नहीं मिला. दोनों गाज़ियाबाद आए. लड़का अपने घर पर रहने लगा. लड़की एक किराए का कमरा लेकर रहने लगी. घर पर बताने की प्लानिंग कर ही रहे थे कि लॉकडाउन हो गया.

Advertisement

इधर लड़की के मकान मालिक कमरा खाली करने पर ज़ोर देने लगे. लड़का बुधवार को सामान खरीदने के बहाने लॉकडाउन में घर से बाहर निकला. लड़की को लेकर मंदिर गया, वहां दोबारा शादी की. पंडित बोले सर्टिफिकेट लॉकडाउन के बाद मिलेगा. लड़का अपनी पत्नी को लेकर घर आ गया. मां ने देखा, तो शादी मानने से ही मना कर दिया. पुलिस बुलाई गई. मां ने पुलिस से कहा,

'बेटे को सामान खरीदने भेजा था, पत्नी लेकर लौटा. इस शादी को मैं नहीं मानती.'

अब लड़का-लड़की को घर में एंट्री तो नहीं मिल रही है, इसलिए पुलिस लड़की के मकान मालिक से बात कर रही है. ताकि दोनों उस किराए के कमरे में फिलहाल के लिए रह सकें.


वीडियो देखें: कानपुर के DM की एक तस्वीर ऐसी वायरल हुई कि सफाई देने के लिए खुद आना पड़ा

Advertisement