The Lallantop

सरेआम बच्चे का कटा सिर लेकर घूमी, नारा लगाया 'अल्लाह-हू-अकबर'

वो जोर जोर से चिल्ला रही थी, मैं टेररिस्ट हूं. मेरे पास बम है. आधा दर्जन पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बेरहमी की इंतहा! सनक! 39 साल की एक महिला ने पहले चार साल के एक बच्चे को मारा, फिर उसका कटा सिर हाथ में लहराते हुए सड़क पर खुलेआम घूमी  और 'अल्लाह-हू-अकबर' और 'मैं टेररिस्ट हूं' के नारे लगाए. किसी ने वीडियो बना लिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मन घिना जाए, घबरा जाए पढ़कर! रूस के मॉस्को की घटना है. आरोपी महिला गुलचेखरा बोबोकुलोवा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उस पर मर्डर का चार्ज लगाया गया है. Gyulchekhra-Bobokulova उसे अरेस्ट करने के बाद उसकी निशानदेही पर तलाशी ली गई. उसके जले हुए अपार्टमेंट की. जिसमें से चार साल की बच्ची की डेडबॉडी मिली. बिना सिर के. बच्ची का नाम था एनास्तसिया मेशेरियाकोव. थोड़ा मेंटली डिसेबल थी. सीखने में बुद्धि कमजोर थी. ये औरत इस बच्ची की देखभाल करती थी. victim and burnt apartment बच्ची की मम्मी एकेटरिना को पता चला. कि उसकी बच्ची का बेदर्दी से कत्ल हो गया है. वह बेहोश हो गई. फिर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. mother कत्ल करने वाली औरत से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा उसके हसबैंड ने धोखा दिया. जिसकी वजह से उसने मर्डर कर दिया. जांच के बाद उसके अजीब से व्यवहार को देखते हुए दूसरी टीम ने जांच शुरू की है. जिसमें सायकियाट्रिस्ट उसके दिमाग ही हालत के बेस पर जांच करेंगे. https://www.youtube.com/watch?v=Wiae86WXoCk

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement