The Lallantop

बंदर की आंखों का ऑपरेशन हुआ और मोतियाबिंद ठीक हो गया, हरियाणा की अनोखी सर्जरी चर्चा में...

मामला हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) का है. बंदर बिजली का झटका लगने की वजह से बुरी तरह झुलस गया था.

Advertisement
post-main-image
बंदर को इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर भर्ती कराया गया था (सांकेतिक फोटो- आजतक)

हरियाणा के हिसार में एक बंदर की आंख के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया है (Monkey Cataract Surgery Hisar). खबर है कि बंदर को बिजली का झटका लगने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद वो ठीक भी हो गया था लेकिन फिर डॉक्टरों को पता चला कि वो ठीक से देख नहीं पा रहा है.

Advertisement

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) का है. मामले पर जानकारी देते हुए LUVAS में पशु सर्जरी और रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख RN चौधरी ने बताया,

हांसी के रहने वाले पशु प्रेमी मुनीश कुमार ने बंदर को अस्पताल में भर्ती कराया था. बंदर बिजली का झटका लगने की वजह से बुरी तरह झुलस गया था. वो पहले ठीक से चल भी नहीं पा रहा था. कई दिनों की देखभाल और इलाज के बाद जब बंदर चलने लगा तो पता चला कि वो देख नहीं पा रहा है.

Advertisement

इसके बाद बंदर को इलाज के लिए LUVAS के सर्जरी डिपार्टमेंट में भेजा गया. एनिमल आई यूनिट में जांच के बाद डॉ. प्रियंका दुग्गल ने पाया कि बंदर की दोनों आंखों में सफेद मोतियाबिंद हो गया है. पता चला कि बंदर की एक आंख की ऊपरी परत भी डैमेज हो गया था जिसके चलते एक ही आंख का ट्रीटमेंट किया गया. डॉक्टरों ने बंदर के आंख की सर्जरी की. बंदर अब ठीक से देख पा रहा है. 

अस्पताल का कहना है कि ये हरियाणा में किसी बंदर के मोतियाबिंद की पहली सर्जरी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, LUVAS के वाइल चांसलर प्रो. डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डीन डॉ. गुलशन नारंग और रीसर्च डायरेक्टर डॉ. नरेश जिंदल मे सफल सर्जरी के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है. 

ये भी पढ़ें- लोगों के हमले से सांप बेहोश हो गया, पुलिसवाले ने मुंह से सांस देकर सांप की जान बचा ली, Video

Advertisement
CPR से बचाई बंदर की जान!

यूपी के बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक पुलिसकर्मी बंदर को CPR देकर उसकी जान बचाता दिख रहा है. खबर है कि छतारी पुलिस स्टेशन के पास एक बंदर गर्मी की वजह से बेहोश गया था. 

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी विकास तोमर ने बंदर को तुरंत CPR देना शुरू किया. धीरे-धीरे बंदर की हालत में सुधार होने लगा. फिर पुलिसकर्मी ने उसे पानी पिलाया.

वीडियो: सेहत: कैटेरैक्ट यानी सफ़ेद मोतियाबिंद के इलाज में देरी को लेकर डॉक्टर ने क्या बताया?

Advertisement