The Lallantop

मोजतबा खामेनेई जंग के बाद पहली बार दिखे, ईरान ने VIDEO जारी कर दिया

सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की खराब सेहत के दावों को राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बयान से हवा मिली. Israel में भी मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर खबरें चलीं. इन दावों के जवाब में Iran ने सर्वोच्च नेता का वीडियो जारी कर दिया.

Advertisement
post-main-image
ईरान की तरफ से सामने आया सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (सबसे दाएं) का वीडियो. (Mehr)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान सरकार की मेहर न्यूज एजेंसी ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक नया वीडियो जारी किया है, जो 28 फरवरी 2026 के बाद उनका पहला सार्वजनिक वीडियो है।
  • इजरायली मीडिया ने खामेनेई की खराब सेहत की खबरें दी थीं, जिससे ईरान की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर संशय पैदा हुआ था।
  • इस वीडियो के जारी होने से इजरायली दावों का खंडन हुआ है और यह ईरान की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर उठ रही अटकलों के जवाब के तौर पर लिया जा सकता है।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत और सार्वजनिक मौजूदगी को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं. 28 फरवरी 2026 से जारी जंग के बाद से उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया. ईरान की ओर से भी उनकी सलामती का कोई फोटो या वीडियो सबूत सामने नहीं आया. उनके नाम से कई लिखित बयान जरूर जारी किए गए. अब उनकी सेहत को लेकर उठ रही अटकलों पर ईरान सरकार से जुड़ी न्यूज एजेंसी ने विराम लगाने की कोशिश की है. एजेंसी ने मोजतबा खामेनेई का एक नया वीडियो जारी किया है.

Advertisement

मोजतबा खामेनेई का वीडियो ऐसे समय में सामने आया, जब हाल ही में इजरायली मीडिया ने उनकी खराब सेहत की खबर दी. इस वीडियो के जरिए ईरान ने इजरायली मीडिया के सभी दावों को खारिज कर दिया. जंग के बाद यह पहला मौका है, जब मोजतबा का कोई वीडियो सामने आया. इसे ईरान सरकार से जुड़ी मेहर न्यूज एजेंसी ने जारी किया. इस्लामिक डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन इस एजेंसी को चलाती है.

वीडियो में क्या करते दिखे मोजतबा खामेनेई? 

वीडियो में मोजतबा खामेनेई साथ बैठे कुछ लोगों के साथ बात करते दिख रहे हैं. उनकी खराब सेहत के दावों को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बयान से ज्यादा हवा मिली. तुर्की की सरकारी न्यूज एजेंसी अनादोलू एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 अगस्त को प्रेसिडेंट पेजेश्कियान ने एक सरकारी टीवी इंटरव्यू में कहा कि सुप्रीम लीडर से सीधे बातचीत करना बहुत मुश्किल हो गया है.

Advertisement
इजरायल को दिया जवाब

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में भी मोजतबा की सेहत को लेकर दावे किए गए. कहा गया कि मोजतबा खामेनेई को उनकी बिगड़ती हालत के कारण अस्पताल ले जाया गया था. 7 अगस्त को इजरायल के चैनल 14 ने ईरान के अंदर के सूत्रों के हवाले से बताया कि खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है.

यह भी पढ़ें: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?

इजरायली अखबार द जेरूसलम पोस्ट की एक पिछली रिपोर्ट में ईरानवायर और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई गई थी. सुप्रीम लीडर की सेहत के बारे में इन दावों ने ईरान के नेतृत्व की काबिलियत पर सवाल खड़े कर दिए थे. इन सभी दावों और खबरों के जवाब में ईरान ने मोजतबा खामेनेई का वीडियो जारी किया है.

Advertisement
पिता की मौत के बाद से नहीं दिखे

56 साल के मोजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता बने. 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और ईरान के संयुक्त हमलों में अली खामेनेई की मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में मोजतबा खामेनेई भी बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद से मोजतबा पब्लिकली नजर नहीं आए. यहां तक कि अपने पिता के जनाजे में भी वे दिखाई नहीं दिए.

वीडियो: ईरान पर हमला रोकते ही ट्रंप का उड़ा मजाक, ईरानी मीडिया ने क्या कहा?

Advertisement