बिहार में सांप दिखाकर ट्रेन में वसूली करनेवाले एक गैंग को रेलवे पुलिस ने दबोचा है. दरअसल 2 अक्टूबर, 2026 को बिहार में जनसेवा एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक अजीब नजारा दिखा. इस ट्रेन में 6 लोगों का एक गुट सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे ऐंठ रहा था. यह घटना सोनपुर डिवीजन के अंतर्गत हुई है. ट्रेन में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की चेकिंग के दौरान इन छह लोगों को पकड़ लिया. आरोपियों को दिघवारा स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया.
ट्रेन में सांप दिखाकर करते थे वसूली, शिकायत मिलने पर RPF ने 6 बदमाशों को दबोचा
Jansewa Express के General Coach में Snakes दिखाकर यात्रियों से पैसे मांग रहे छह लोगों को RPF ने पकड़ लिया. RailMadad पर शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रेन में चेकिंग की और सभी को दिघवारा स्टेशन पर उतार दिया. मामले में वन विभाग को भी जानकारी दी गई.

RPF रेलवे की अपनी फोर्स है. ये फोर्स रेल मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आती है. RPF को पहले शिकायत मिली थी कि ट्रेन में कुछ लोग सांप दिखा कर पैसे मांग रहे हैं. RPF को RailMadad के जरिए जानकारी मिली थी. शिकायत में कहा गया कि 6 लोगों का गैंग मिलकट वसूली करता है. इसके बाद आरपीएफ ने एक्शन लिया. ट्रेन जैसे ही छपरा स्टेशन से आगे निकली, तब तक RPF को शिकायत मिल चुकी थी.
सोनपुर आउटपोस्ट, दिघवारा में ऑन ड्यूटी RPF कर्मचारी हरकत में आए. सब-इंस्पेक्टर शमशेर कुमार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार की टीम ने ट्रेन की निगरानी शुरू की. RPF टीम ने जनरल कोच की चेकिंग की. टीम ने पाया कि कोच में 6 लोग सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांग रहे थे.
ये मामला ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) जोन में हुआ था. इस पर जानकारी देते हुए ECR के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (CPRO) सरस्वती चंद्र ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की. उन्होंने बताया कि RPF कर्मचारियों ने उन सभी छह लोगों को दिघवारा स्टेशन पर उतार दिया. दिघवारा ट्रेन का अगला तय स्टॉप था. CPRO ने कहा,
पूछताछ के दौरान, पकड़े गए लोगों ने अपने नाम और पता के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. उन्होंने अपने रहने की जगह के बारे में अलग-अलग जानकारी दी. इसमें लखनऊ और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. उनके नामों और एड्रेस की पुष्टि की जा रही है.
(यह भी पढ़ें: स्कूल हॉस्टल में सांप ने कई बच्चियों को काटा, अब तक 3 की मौत)
चूंकि ये मामला सांपों से जुड़ा था, इसलिए इस मामले में वन विभाग को भी जानकारी दी गई. इस मामले में वन्यजीवों से जुड़े नियमों के तहत भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी दें. रेलवे ने कहा कि किसी भी ट्रेन में सांप दिखाकर पैसे मांगना गैर-कानूनी है.
वीडियो: सांप रेस्क्यू करने वाले को ही सांप ने काट लिया, ICU में भर्ती












