The Lallantop

बेटी को घर लौटने के लिए कहा तो कर दी हत्या, पुलिस को फोन कर बताया, 'मार दिया मां को...'

UP Crime News: राजधानी में एक नाबालिग ने अपनी ही मां की हत्या का जुर्म कबूल किया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां ने घर लौटने के लिए कहा था, जिससे आरोपी नाराज थी. इसके बाद उसने अपनी मां की ही हत्या कर दी.

Advertisement
post-main-image
17 साल की नाबालिग ने की अपनी मां की हत्या. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ में 17 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां पर प्लायर से हमला कर उसकी हत्या कर दी, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली है।
  • नाबालिग करीब सात महीने से परिवार से अलग रह रही थी और उसकी मां घर वापस लौटने का दबाव बना रही थी, इसी कारण दोनों के बीच बहस हुई।
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूत कलेक्ट किए जा रहे हैं; मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

लखनऊ में एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने अपनी मां की हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि लड़की ने अपनी मां पर प्लायर (हथौड़े जैसा औजार) से हमला किया था. जांच में सामने आया है कि वह अपने परिवार से अलग रहती थी. मां ने बेटी से घर लौटने के लिए कहा था. इसी बात से वह नाराज थी. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है. 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अपना जेंडर बदलना चाहती है. इसलिए वह इसका ट्रीटमेंट करा रही है. नाबालिग करीब 7 महीने से अपने परिवार से अलग रह रही थी. वह गुरुवार, 1 अक्टूबर को अपने मां से मिलने पहुंची थी. उसकी मां चाहती थी कि उनकी बेटी घर लौट जाए. इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की ने अपनी ही मां पर प्लायर से जानलेवा हमला कर दिया.

आरोपी ने गुनाह कबूला

हमले के बाद नाबालिग ने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी. इसके बाद उसने अपना गुनाह भी कबूल किया. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. थाने के SHO ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आरोपी 12 वीं की छात्रा है.  वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान भी है. मृतक उस पर घर लौटने का दबाव बना रही थी.  

Advertisement
सबूत कलेक्ट किए जा रहे

लखनऊ के DCP जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी मामले पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि केस की पड़ताल की जा रही है. साथ ही सबूत कलेक्ट किए जा रहे हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में नाबालिग के व्यवहार का भी पता चला है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का स्वभाव पहले से ही मनमौजी, उग्र और जिद्दी रहा है. इसी वजह से उसके रहने का अलग इंतजाम परिवार ने कर दिया था.  

नाबालिग अलग रहती थी

आरोपी के पिता ने उसके लिए एक किराए का मकान लिया था, जहां वह रहती थी. नाबालिग के पिता ही उसका सारा खर्च उठाते थे. जानकारी यह भी है कि नाबालिग ने हाल ही में अपने पिता से कहा था कि वह अपनी मां से मिलना चाहती थी. इसके बाद पिता ने अपनी पत्नी को बेटी से मिलने के लिए कहा था, लेकिन वह उसे घर बुलाना चाहती थी.

यह भी पढ़ें: SIR में 13 करोड़ नाम काटने पर मचे बवाल के बीच EC का डैमेज कंट्रोल, जोड़े जाएंगे छूटे नाम

Advertisement

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद और भी बातें साफ हो पाएंगी. 

वीडियो: यूपी बुलेटिन: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP पुलिस को क्यों फटकार लगाई?

Advertisement