The Lallantop

पहले लड़की का रेप किया, फिर पीट-पीटकर हड्डियां तोड़ दीं

उसे बाइक से घसीटा. ऐसे कमीने लोग इसी दुनिया में रहते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

राजस्थान के चुरू में एक लड़की का गैंगरेप कर उसे बेरहमी से पीटा गया. फिर उसे घसीटकर एक जगह लाकर छोड़ दिया गया.

Advertisement
24 दिसंबर की बात है ये. लड़की के परिवारवाले बता रहे हैं कि दो लड़के लड़की के घर में घुसे, उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और रात के अंधेरे में घर से उठाकर ले गए. कथित तौर पर लड़के उसे उसके घर से डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की के पिता का कहना है कि जब लड़की ने अपने पिता को सब कुछ बताने की धमकी दी, तो वो उसको मार डालने की नीयत से बुरी तरह पीटने लगे. उसके मोटरसाइकिल से घसीटा. फिर जब लड़की ने वादा किया कि वो किसी से कुछ नहीं कहेगी, उसे जाने दिया.

इस दौरान उसके पिता किसी काम से गुजरात गए हुए थे. लड़की की आंख के ऊपर 13 टांके लगे हैं, पसलियां टूट गई हैं. रीढ़ की हड्डी में चोट है. और घुटने और पांव बुरी तरह चोटिल हैं. बताया जा रहा है कि रेप राकेश नाम के आदमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर किया. राकेश एक स्कूल में टीचर है. लड़की को पहले इलाज के लिए सुजानगढ़, फिर बीकानेर और उसके बाद जयपुर लाया गया. अस्पताल वाले कह रहे लड़की को होश आ गया है. वो ठीक है. सबसे बड़ी बात, वो उन दो कमीनों को जेल पहुंचाने के लिए जिंदा बच गई है. लड़के के पक्ष वाले कह रहे हैं कि लड़की अपनी मर्जी से उन दोनों लड़कों के साथ गई थी. अगर हम एक परसेंट ये मान भी लें कि लड़की अपनी मर्जी से गई और अपनी मर्जी से सेक्स किया. पर इतनी बुरी तरह पीटे जाने की सहमति कौन देता है? 'निर्भया' कांड को हुए कई साल बीत चुके हैं. लोगों को औरतों के लिए सड़कों पर उतरे कई साल हो चुके हैं, लेकिन ऐसी जाने कितनी 'निर्भया' हमारे आस-पास हैं. हमारी सड़कों पर, हमारे गांवों में. रोज जिनका बलात्कार होता है, रोज जिनकी जान जाती है, जिन्हें रोज बेरहमी से पीटा जाता है. कभी खत्म न होने वाला एक सिलसिला.

Advertisement
Advertisement