The Lallantop

मरने के 7 साल बाद भी इतना पइसा झोर रहे जैक्सन, जितने के आप सपने भी नहीं देखते

यू डाई ओनली वन्स ब्रो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

दुनिया के नहीं, बल्कि ब्रह्मांड के सबसे बड़े स्टार माइकल जैक्सन के बारे में एक बड़ी झन्नाट खबर आई है.

Advertisement
माइकल जैक्सन को ये पापी दुनिया छोड़े सात साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन वो अब भी कमाई कर रहे हैं और इतना झमक के पैसा कमा रहे हैं, जितने के कई जिंदा आदमी सपने भी नहीं देख पाते. फोर्ब्स का नाम तो सुना ही होगा. जब ये मैगजीन दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट निकालती है तो सब जने 'हाय हाय' कहकर बांचते हैं. इसी मैगजीन ने एक नई लिस्ट निकाली है, जिसमें मरने के बाद भी हौंक के पैसा कमाने वाले सिलेब्रिटीज के नाम हैं. 825 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 55 अरब रुपए से भी ज्यादा की कमाई के साथ माइकल जैक्सन इस लिस्ट में टॉप पर हैं और ये कमाई सिर्फ पिछले 12 महीनों की है. michael-jackson
माइकल जैक्सन. वो इंसान जो दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस हुआ. वो इंसान जिसकी दुनिया में सबसे ज्यादा नकल की गई. वो इंसान जो हर किसी के लिए सबसे बड़ी मिस्ट्री बना रहा. लोग हमेशा ये जानने की कोशिश करते रहे कि स्टेज पर आने से पहले वो कैसे मेहनत करता है, उसने कितनी सर्जरी कराई हैं, उसने कितना पैसा कमाया है, क्या वो वाकई बच्चों के साथ सेक्स करता था. लेकिन, ये भी सच है कि लोगों ने उस इंसान को सबसे ज्यादा प्यार भी दिया.
खैर, माइकल जैक्सन पर बतियाने बैठ गए तो उनकी कमाई बुरा मान जाएगी. तो आपको बताते हैं कि मरने के बावजूद जैक्सन ये पइसा कमा कैसे रहे हैं. 1985 में माइकल जैक्सन ने ATV पब्लिशिंग कैटलॉग को लगभग 3 अरब रुपए में खरीदा था. 2016 के हिसाब से ये कीमत लगभग साढ़े नौ अरब रुपए होती है. 1995 में सोनी ने जैक्सन को लगभग आठ अरब रुपए का पेमेंट करते हुए कंपनी में 50-50% की साझेदारी कर ली. इसके बाद कंपनी का नाम Sony/ATV म्यूजिक पब्लिशिंग हो गया. फिर इस साल मार्च में सोनी ने 50 अरब रुपए से भी ज्यादा का पेमेंट करते हुए जैक्सन के बचे आधे शेयर भी खरीद लिए, जिससे कंपनी का सारा मालिकाना हक सोनी को मिल गया है. michael-j Sony/ATV म्यूजिक पब्लिशिंग कंपनी म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है, जिसके पास दि बीटल्स, टेलर स्विफ्ट, बेयॉन्से, लेडी गागा और खुद माइकल जैक्सन जैसी सिलेब्रिटीज के गानों के राइट्स हैं. माइकल ने जब ATV में तीन अरब रुपए का इन्वेस्टमेंट किया था तो उनके साथ के लोगों ने इसे सबसे घटिया और नुकसान देने वाला इन्वेस्टमेंट बताया था. उनके अडवाइजर्स ने उन पर बड़ा जोर डाला कि ये डील न की जाए, लेकिन इसी इन्वेस्टमेंट की बदौलत आज माइकल डेड सिलेब्रिटीज की कमाई की लिस्ट में टॉप पर हैं.

तो कुल मिलाकर बात ये है कि माइकल जैक्सन का जलवा अब भी कायम है और आगे भी कायम रहेगा. ईंशा अल्लाह.


ये भी देखें: 'हट जा ताऊ' पर माइकल जैक्सन का कातिल डांस

Advertisement

Advertisement
Advertisement