The Lallantop

गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ UN की चेतावनी, अमेरिका ने क्या कहा?

UN महासचिव Antonio Guterres ने गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इससे भारी विनाश तय है.

Advertisement
post-main-image
गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रही सैन्य कार्रवाई को लेकर UN के महासचिव ने चेतावनी जारी की है. (फोटो- Reuters, X)

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रही सैन्य कार्रवाई  को लेकर चेतावनी जारी की है. केन्या की राजधानी नैरोबी में एक सम्मेलन में यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने कहा कि फिलिस्तीनियों और पूरे क्षेत्र का भाग्य अधर में लटका हुआ है. यूएन महासचिव ने कहा कि दक्षिणी गाजा में राफा गवर्नरेट (गाजा से मिस्र में प्रवेश करने वाली एकमात्र सीमा) पर दस लाख से अधिक फिलिस्तीनियों की भीड़ जमा हो गई है. पूरे क्षेत्र में इजरायली सैन्य अभियान जारी है. लगभग एक लाख लोग वहां से उत्तर की ओर बढ़ रहे हैं. 

Advertisement

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा के हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा,

राफा में एक बड़े पैमाने पर जमीनी हमले से एक बड़ी मानवीय आपदा पैदा होगी.  इससे अकाल की स्थिति में लोगों की सहायता करने के हमारे प्रयासों पर असर पड़ेगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गाजा में तत्काल मानवीय युद्धविराम, सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई और मानवीय सहायता में वृद्धि के लिए आवाज उठानी चाहिए.

Advertisement
अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों का उल्लंन

वॉइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक 10 मई को अमेरिकी विदेश विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें कहा गया कि इजरायल ने अमेरिका से लिए हथियारों के उपयोग से अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों का उल्लंघन किया है. लेकिन हथियारों की शिपमेंट को रोकने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले. विदेश विभाग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति जो बाइडेन की चेतावनी के बाद जारी की है. दरअसल, बाइडेन ने कहा था कि अगर इजरायल राफा पर चौतरफा हमले के लिए आगे बढ़ता है, तो बम और तोपखाने के गोलों की शिपमेंट रोक दी जाएगी.

ये भी  पढ़ें- "गाजा से 10 लाख लोगों को निकाल लो"- इजरायल की UN को चेतावनी, क्या 'बड़ा' करने वाला है? 

पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. तभी से इजरायल ने हमास के खिलाफ गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया जो अब तक जारी है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में युद्ध से मरने वालों की संख्या 34,500 से अधिक हो गई है. जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: इजरायल को चेताना जो बाइडन पर राष्ट्रपति चुनाव में भारी पड़ेगा?

Advertisement