The Lallantop

मार्क जुकरबर्ग ने आयरलैंड में खरीदा गॉथिक किला, 440 एकड़ में फैली है संपत्ति

Mark Zuckerberg Ireland castle: मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान ने आयरलैंड के काउंटी वॉटरफोर्ड में ऐतिहासिक Strancally Castle खरीदा है. 440 एकड़ में फैली इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 20 से 30 मिलियन यूरो बताई गई है, जबकि वास्तविक सौदे की रकम सार्वजनिक नहीं हुई है.

Advertisement
post-main-image
फेसबुक वाले जुकरबर्ग का नया ठिकाना (फोटो- AFP/META)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने आयरलैंड के काउंटी वॉटरफोर्ड में 440 एकड़ में फैले स्ट्रैंकली कैसल नामक गॉथिक किले को खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 35 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।
  • आयरलैंड में मेटा के पास पहले से अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय है और कंपनी वहां करीब 1,500 लोगों को रोजगार देती है, जिससे जुकरबर्ग का इस ऐतिहासिक संपत्ति में निवेश का कारण समझा जाता है।
  • इस खरीद के बाद जुकरबर्ग परिवार इस संपत्ति की देखभाल करेगा और आयरलैंड का उपयोग वैकल्पिक निवास स्थान के रूप में करेगा, जबकि वे मुख्य रूप से अमेरिका में रहेंगे।

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने आयरलैंड में एक ऐतिहासिक गॉथिक किला खरीदा है. दोनों ने काउंटी वॉटरफोर्ड में मौजूद स्ट्रैंकली कैसल (Strancally Castle) को खरीदा है. इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 35 मिलियन डॉलर (करीब 329 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. हालांकि, यहां एक जरूरी बात ये है कि किले के लिए वास्तव में कितनी रकम चुकाई गई, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है.

Advertisement

440 एकड़ में फैला है पूरा एस्टेट

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक स्ट्रैंकली कैसल (Strancally Castle) सिर्फ एक आलीशान इमारत नहीं है. इसके साथ करीब 440 एकड़ यानी लगभग 178 हेक्टेयर में फैली पूरी एस्टेट शामिल है. ये संपत्ति रिवर ब्लैकवॉटर (River Blackwater) के किनारे ब्लैकवॉटर वैली (Blackwater Valley) इलाके में स्थित है. 'टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, ये किला मेटा (Meta) के यूरोपीय मुख्यालय से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है.

किले की कीमत को लेकर The Irish Times ने अनुमान लगाया है कि इस एस्टेट की कीमत 20 से 30 मिलियन यूरो (करीब 188 से 282 करोड़ रुपये) के बीच हो सकती है. इसलिए 35 मिलियन डॉलर (करीब 329 करोड़ रुपये) की रकम को किले की पक्की खरीद कीमत मानना सही नहीं होगा. आधिकारिक तौरपर अभी तक वास्तविक सौदे की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है.

Advertisement

करीब 200 साल पुराना है किला

स्ट्रैंकली कैसल (Strancally Castle) का इतिहास 19वीं सदी तक जाता है. आयरलैंड के 'वास्तुशिल्पीय धरोहर की राष्ट्रीय सूची' (National Inventory of Architectural Heritage) के मुताबिक, ये तीन मंजिला गॉथिक शैली की इमारत करीब 1830 में बनाई गई थी. इसे जॉन कैली (John Keily) के लिए तैयार किया गया था और इसके डिजाइन का श्रेय जेम्स (James) और जॉर्ज रिचर्ड पेन (George Richard Pain) को दिया जाता है. इमारत में बलुआ पत्थर और चूना पत्थर का इस्तेमाल हुआ है और इसकी वास्तुकला को ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व हासिल है.

संपत्ति में समय के साथ बड़े स्तर पर संरक्षण और रेनोवेशन भी हुआ. आधिकारिक आयरिश हेरिटेज रिकॉर्ड के मुताबिक, 2003 के आसपास यहां व्यापक सौंदर्यीकरण का काम किया गया था.

ये भी पढ़ें: मार्क जकरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांग ली, लेकिन एक पेच है

Advertisement

आयरलैंड में जुकरबर्ग का नया ठिकाना

मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि जुकरबर्ग और उनका परिवार इस ऐतिहासिक घर की देखभाल जारी रखने और आयरलैंड में समय बिताने को लेकर उत्साहित है. रिपोर्टों के मुताबिक, जुकरबर्ग और प्रिसिला चान अमेरिका में ही रहेंगे और आयरलैंड आने के दौरान स्ट्रैंकली कैसल (Strancally Castle) को अपने ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल करेंगे.

आयरलैंड का मेटा से खास कनेक्शन भी है. कंपनी का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय यहीं है और रॉयटर्स के मुताबिक मेटा (Meta) आयरलैंड में करीब 1,500 लोगों को रोजगार देता है.

दिलचस्प बात ये है कि स्ट्रैंकली कैसल (Strancally Castle) के आसपास भी अरबपतियों की दिलचस्पी बढ़ी है. ब्रिटिश कारोबारी जेम्स डायसन (James Dyson) ने 2024 में बैलीनाट्रे हाउस (Ballynatray House) खरीदा था, जबकि स्ट्रीप (Stripe) के सह-संस्थापक जॉन कॉलिसन (John Collison) ने 2021 में काउंटी लीश (County Laois) में एबी लेक्स (Abbey Leix) एस्टेट खरीदा था.

वीडियो: मार्क जुकरबर्ग vs एलन मस्क फाइट का इंतज़ार होगा और लंबा, एलन मस्क की पीठ और गर्दन का होगा MRI

Advertisement