तमाम कंट्रोवर्सी के बाद भी Yash स्टारर Toxic सिनेमाघरों में भूचाल लाने वाली है. आज यानी 21 अगस्त को फिल्म की अडवांस बुकिंग शुरू हुई. शुरुआती कुछ घंटों में ही इसने नेशनल चेन्स में 30 हजार से ज्यादा टिकटें बेच डाली. ओवरऑल ये संख्या 80 हजार के पार चली गई है. ये देख ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म हिन्दी वर्जन में ही 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग ले लेगी. दूसरे वर्जन्स जोड़ने पर ये संख्या कहीं अधिक बढ़ने वाली है.
यश की 'टॉक्सिक' ने अडवांस बुकिंग खुलते ही टिकट खिड़की पर आ लगा डाला!
'टॉक्सिक' की रफ्तार ऐसी कि एक घंटे में 27000 टिकटें बेच डालीं.

'टॉक्सिक' की अडवांस बुकिंग आज सुबह 08 बजे से शुरू हो गई थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, नेशनल चेन्स में इसने 6 घंटे के अंदर ही 30 हजार टिकटों की बिक्री कर दी. इस मूवी की टिकटें प्रीमियम प्राइस पर बेची जा रही हैं. बेंगलुरु के Inox M5 ई-सिटी में तो 'टॉक्सिक' के एक टिकट की कीमत 3600 रुपए तक पहुंच गई है.
सैकनिल्क के मुताबिक, मूवी ने ओवरऑल 80 हजार से ज्यादा टिकट्स की सेल की है. इसमें नेशनल चेन्स के आंकड़े भी शामिल हैं. कन्नड़ा 2D वर्जन में फिल्म ने अब तक 61.9 हजार टिकटें बेची हैं. इससे लगभग 3.1 करोड़ की सेल हुई. हिन्दी में 26.9 हजार टिकट्स से इस मूवी ने एक करोड़ रुपए की कमाई की है. ब्लॉक्ड सीट्स जोड़ने पर ये आंकड़ा 9.37 करोड़ के पार चला जाता है.
अगर बुक माय शो के आंकड़े देखें, तो पहले घंटे में 'टॉक्सिक' की मात्र 3050 टिकटें बिकीं थीं. मगर 10 से 11 बजे के बीच टिकटों की बिक्री में भारी उछाल आया. इस 60 मिनट में फिल्म ने BMS पर 27000 टिकटें बेच डालीं. खबर लिखे जाने तक 'टॉक्सिक' की अडवांस बुकिंग विंडो को खुले लगभग 9 घंटे हो जाएंगे. किसी फिल्म का 9 घंटे में ही 9 करोड़ से ज्यादा की सेल कर देना काफी बड़ी बात है. 2026 में इससे बेहतर स्ट्राइक रेट केवल रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का था. मगर वो एक फ्रैंचाइज़ फिल्म थी. जबकि 'टॉक्सिक' के केस में ऐसा कुछ भी नहीं.
'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. यानी अडवांस बुकिंग विंडो अभी और चार दिनों तक खुली रहेगी. इस दौरान फिल्म की टिकटें बेतहाशा बिकेंगी, ये तय है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन अकेले हिन्दी वर्जन में ही 50 करोड़ की ओपनिंग ले लेगी. रफ्तार देखते हुए ये आसानी से कहा जा सकता है कि ‘टॉक्सिक’ पहले दिन दुनियाभर से 150 करोड़ रुपए ये उससे ज़्यादा की कमाई कर सकती है. क्योंकि इस मूवी को वर्ल्डवाइड 12000 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा. साथ ही ये तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ा जैसी रीजनल भाषाओं के अलावा इंग्लिश में भी रिलीज़ होगी. ऐसे में यश के पास एक बार फिर नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने का मौका है.
वीडियो: यश की ‘टॉक्सिक’ ने ‘रामायण’, ‘किंग’, ‘मातृभूमि’ को पछाड़ा











