मेट्रो स्टेशन में घुसे बदमाशों ने चाकू मारकर लूटे 12 लाख रुपये
दिल्ली के राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन की घटना. पुलिस जांच में जुटी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में घुस बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर 12 लाख रुपये लूट लिए गए. लूट की ये वारदात राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे हुई. बताते हैं कि हमला करने वाले दो बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. बदमाशों के हमले में घायल हुए मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. https://twitter.com/ANI_news/status/719417160133529600 बदमाश टिकट काउंटर के पास बने कंट्रोल रूम में दाखिल हुए. जहां मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर बैठा हुआ था. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने मेट्रो स्टाफर पर चाकुओं से हमला कर कंट्रोल रूम के पास से करीब 12 लाख रुपये लूट लिए. जिस वक्त ये हादसा हुआ, तब मेट्रो स्टेशन पर भीड़ न के बराबर थी. मेट्रो स्टेशन में बदमाश चाकू लेकर कैसे घुसे, पुलिस इस बात की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस मेट्रो स्टेशन में लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. बता दें कि दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर सिक्योरिटी का जिम्मा CISF संभालती है. लूटपाट की ये घटना मेट्रो स्टेशन पर पहली मेट्रो के आने से पहले हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक इस केस में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)
.webp?width=120)




