The Lallantop

अजमेर में जमीन विवाद में दो पक्षों में बवाल, गोलियां चली, एक की मौत

घटना अजमेर के रूपनगढ़ की है. जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प शुरू हुई. इस दौरान गोलीबारी की गई, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
अजमेर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. (फोटो: आजतक)

राजस्थान के अजमेर में रविवार, 22 सितंबर को एक जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक उन्हें जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की सूचना मिली थी. ये जमीन का पट्टा देने से जुड़ा मामला बताया जा रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पूरा मामला क्या है?

आजतक के चंद्रशेखर शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना अजमेर के रूपनगढ़ की है. बताया जा रहा है कि यहां श्वेतांबर जैन समाज छात्रावास की जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. रूपनगढ़ के सरपंच इकबाल छीपा पर छात्रावास की जमीन का पट्टा फर्जी तरीके से अपने लोगों को देने का आरोप है. 

रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी पट्टे की आड़ में इकबाल के लोग जमीन पर निर्माण करा रहे थे. वहीं दूसरे पक्ष ने जमीन पर अपना हक बताया है. 22 सितंबर को इन्हीं दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से झड़प हो गई. इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. वहीं जैन समाज ने खुद को इस जमीन विवाद से दूर रखा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन यात्रा पर 'पथराव' के बाद दो समुदायों में झड़प, जमकर तोड़फोड़, दुकानें जला दीं

पुलिस ने क्या बताया?

अजमेर के IG ओमप्रकाश मेघवाल ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया,

"दो पक्षों में एक भूखंड को लेकर विवाद था. एक पक्ष काम कर रहा था, तो कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ. इसमें झगड़ा होने के बाद एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं. इसमें जो गाड़ियां इस्तेमाल हुई थीं, उनमें से हमने एक JCB, एक स्कॉर्पियो, एक बोलेरो सहित करीब तीन-चार वाहन जब्त किए हैं. एक मुलजिम को राउंड अप किया है. घटना की गंभीरता को समझते हुए वहां पर CO (सर्कल ऑफिसर), एडिशनल SP और SP को मौके पर भेजा गया है. कोशिश करेंगे कि सभी मुलजिमों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके."

Advertisement

उन्होंने बताया कि फिलहाल कस्बे में शांति है. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजमेर ग्रामीण) दीपक कुमार ने बताया कि मामले में मृतक व्यक्ति की पहचान शकील के तौर पर हुई है. वहीं हिंसक झड़प से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

वीडियो: Manipur Violence के बीच 2 जिलों में कर्फ्यू, Police और छात्रों के बीच झड़प

Advertisement