The Lallantop

25 फीट लंबे अजगर से भिड़ गया सिक्युरिटी गार्ड, दोनों में से जान किसकी गई?

अजगर इतना बड़ा था कि लग रहा था सीधे एनाकोंडा फिल्म के सेट से चला आ रहा हो.

Advertisement
post-main-image
दुनिया के कई हिस्सों में विशालकाय सांप पाए जाते हैं.
इंडोनेशिया में एक शख्स 25 फीट लंबे अजगर से भिड़ गया. अजगर ऐसा, मानो एनाकोंडा फिल्म का हीरो हो.
इंडोनेशिया में खूब सांप मिलते हैं. बड़े-बड़े अजगर भी खूब होते हैं. इसी इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप है. यहीं के रहने वाले हैं रॉबर्ट नाबाबन. उम्र है 37 साल. सिक्यॉरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. ताड़ का एक बगीचा था. पाम प्लांटेशन. तेल निकाला जाता है यहां ताड़ का. यहीं ड्यूटी थी रॉबर्ट की.
इंडोनेशिया और फिलिपीन्स में ऐसे अजगर पाए जाते हैं, जिनकी लंबाई 20 फुट से ज्यादा होती है.
इंडोनेशिया और फिलिपीन्स में ऐसे अजगर पाए जाते हैं, जिनकी लंबाई 20 फीट से ज्यादा होती है.

एक दिन ड्यूटी पर थे. 25 फीट लंबे अजगर से टकरा गए. रॉबर्ट को सांप वगैरह पकड़ने का अनुभव था. कतई नौसिखिये नहीं थे. उन्होंने अजगर को एक बोरी में भरने की कोशिश की. ताकि वहां से उसे हटाया जा सके.
इन इलाकों में सांप को पकाकर भी खाया जाता है. तस्वीर में अजगर का मुंह नजर आ रहा है. ये तस्वीर उसे मारने के बाद ली गई है.
इन इलाकों में सांप को पकाकर भी खाया जाता है. तस्वीर में अजगर का मुंह नजर आ रहा है. ये तस्वीर उसे मारने के बाद ली गई है.

जाहिर है, अजगर भी डर गया होगा. आत्मरक्षा में उसने हमला कर दिया. बहुत जोर से रॉबर्ट की बांह पर काट लिया. ऐसे काटा कि लगा बाजू ही कट गई. रॉबर्ट की मदद के लिए एक दूसरा सिक्युरिटी गार्ड भागा आया. और भी लोग जमा हो गए.
मरे हुए अजगर के शरीर पर बैठे बच्चे.
मरे हुए अजगर के शरीर पर बैठे बच्चे.

सबने मिलकर अजगर पर हमला कर दिया. किसी ने चाकू मारा, किसी ने डंडा. रॉबर्ट तो बच गए. अजगर ने दम तोड़ दिया मगर. रॉबर्ट को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज चल रहा है उनका. बचेंगे कि नहीं, कहा नहीं जा सकता.
अगर इन जीवों को इसी तरह मारा जाता रहा, तो जल्द ही ये भी विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी में आ जाएंगे. वैसे भी, इन जीवों से इंसानों को जितना खतरा होता है, उससे कहीं ज्यादा खतरा इन जीवों को इंसानों से होता है.
अगर इन जीवों को इसी तरह मारा जाता रहा, तो जल्द ही ये भी विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी में आ जाएंगे. वैसे भी, इन जीवों से इंसानों को जितना खतरा होता है, उससे कहीं ज्यादा खतरा इन जीवों को इंसानों से होता है.

रॉबर्ट अस्पताल में हैं. उनके पीछे लोगों ने अजगर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. उसे भूना गया और फिर दावत उड़ाई गई. इसी गांव के एक शख्स ने अजगर की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.
अजगर से भिड़ने के बाद रॉबर्ट के जख्मी हाथ की तस्वीर.
अजगर से भिड़ने के बाद रॉबर्ट के जख्मी हाथ की तस्वीर.

तस्वीर देखकर लग रहा है. जैसे सच में ये सांप सीधे एनाकोंडा फिल्म के सेट से आया हो. विशालकाय.



लल्लनटॉप शो में झमाझम एक्टर रिचा चड्ढा से मिलिए. साथ में इरशाद कामिल भी रहेंगे. आइएगा ज़रूर: 

लल्लनटॉप शो में मिलेंगे यूपी के सीएम योगी और अखिलेश यादव भी, आप भी आइएगा:



लल्लनटॉप शो के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं: 
लल्लनटॉप शो की सीटें तेज़ी से भर रही हैं, आपने रजिस्टर किया?



ये भी पढ़ें: 
इतनी भयंकर एलर्जी कि लगता है किसी ने जिंदा शरीर को 'आग' लगा दी

...तो ये है इस नाग की वायरल तस्वीर की सच्चाई

नाग और नागिन के बारे में टॉप-8 चोंचले

आदमी को सांप ने दबोचा, वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement