The Lallantop

शख्स ने कार को बनाया 'हेलिकॉप्टर', उड़ नहीं सकती, बाकी फीलिंग पूरी देती है!

सपनों की उड़ान भरना चाहता है

Advertisement
post-main-image
शख्स ने कार को बनाया हेलिकॉप्टर (फोटो- ANI)

शौक बड़ी चीज है. अपने शौक को पूरा करने के लिए लोग क्या नहीं करते. कुछ अपनी शादी में जेसीबी ले जाते हैं तो कुछ घर की चीजों को मोडिफाई करके अनोखा जुगाड़ बना लेते हैं. अब ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश (Social Media Viral News) से सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी नैनो कार को हेलिकॉप्टर जैसा बना लिया, वो भी घर पर रहकर. आजमगढ़ के रहने वाले सलमान ने घर पर ही अपनी नैनो कार को हेलिकॉप्टर (A Carpenter Converts His Nano Car Into A Replica Of A Helicopter) जैसा दिखने वाला बना दिया.

Advertisement

आजमगढ़ के रहने वाले सलमान पेशे से एक कारपेंटर हैं. उन्होंने अपनी कार का रंग ढंग ही बदल दिया. सलमान ने अपनी कार को इस कदर मोडिफाई किया है कि अब वो कार से ज्यादा हेलिकॉप्टर जैसी दिखती है. सलमान का सपना एक अनोखा हेलिकॉप्टर बनाने का है. इस जुगाड़ के बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया, 

'मैंने इसे केवल अपने जिले और गांव को पॉपुलर बनाने के लिए बनाया है. हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि बड़ी कंपनियां और सरकार हमारे सपने पूरे करने में हमारी मदद करे. मेरा सपना आगे चलकर भविष्य में एक ऐसा हेलिकॉप्टर बनाना है जो पानी, हवा और धरती पर चल सके.'  

Advertisement

लोगों को सलमान का ये जुगाड़ खासा पसंद आ रहा है. वहीं कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति भी जताई. कहा कि क्या किसी कानून में अपनी कार को इस तरह से मॉडिफाई करने की अनुमति है?' हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले बिहार के रहने वाले एक शख्स ने अपनी कार को इसी तरह से मोडिफाई किया था. लोग तो इस गजब की क्रिएटिविटी पर अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सौरव जोशी व्लॉग में माफ़ी मांग बोले- ग़लतफ़हमी हुई, मेरा वो मतलब नहीं था!

Advertisement
Advertisement