The Lallantop

पानी पीने की मिली सजा, रेल की खिड़की से बांध घंटों पीटा

MP के इटारसी की घटना. पतलून उतार पैसेंजर्स ने बेल्टों से पीटा. देखिए वीडियो...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
है माना कि जल जीवन के लिए है. लेकिन ये कैसा जल है, जिसकी खातिर कुछ लोग अपनी इंसानियत तक भूल गए. मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन पर सुमित नाम के बंदे को रेल की खिड़की से बांध जमकर पीटा गया. गुनाह बस इतना कि उसने साथ बैठे पैसेंजर की बोतल से पानी पी लिया था. घटना 25 मार्च की बताई जा रही है. सुमित के पानी पीने से गुस्साए पैसेंजर्स ने उसे ट्रेन से उतार दिया. फिर उसकी पतलून उतारकर रेल की खिड़की से बांध दिया. वीडियो  में बेल्टों से सुमित की जमकर पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. वो चिल्लाता रहा. कोई नहीं आया. न रेलवे पुलिस और न ही रेल के बाकी मुसाफिर. बताते हैं कि सुमित को करीब 3 से 4 घंटे तक खिड़की से लटकाए रखा गया. इसके काफी देर बाद प्लेटफॉर्म के दुकानदारों ने सुमित को छुड़वाया. आरोप है कि पुलिस ने पहले मामले को गंभीरता से नहीं लिया. सुमित ने पुलिस में शिकायत की थी. लेकिन कोई ढंग की कार्रवाई नहीं की गई. लेकिन अब जब इस पूरी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो पुलिस एक्टिव हो गई है. पुलिस ने कहा, 'पहले सिर्फ मारपीट की धारा लगाई गई थी, अब और सख्त कार्रवाई की जाएगी. धाराएं बढ़ाई जाएगी.' देखिए पिटाई का वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=5ggAou8favc&feature=youtu.be

Advertisement
Advertisement