The Lallantop

कनाडा के इस आदमी ने मिर्ची भकोसने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला

कनाडा के माइक जैक ने 6 मिनट 49.2 सेकंड में 50 कैरोलिना रीपर्स मिर्च खाई है. इतना ही नहीं अपना रिकॉर्ड बनाने के बाद भी उन्होंने 85 मिर्च और खाई.

Advertisement
post-main-image
माइक का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया (फ़ोटो/Guinness Book World Records)

भैया, थोड़ा और तीखा कर दो. गोलगप्पे खाने में मज़ा नहीं आ रहा है. थोड़ा तीखा आपके लिए कितना तीखा होता है? एक चम्मच मिर्च या दो चम्मच मिर्च. बस? लेकिन कनाडा के माइक जैक (Mike Jack) ने तीखा खाने का अपना ही रिकार्ड तोड़ा है. उन्होंने 6 मिनट 49.2 सेकंड में 50 कैरोलिना रीपर्स मिर्च (Carolina Reapers Chili) खाई है. और इतना ही नहीं अपना रिकॉर्ड बनाने के बाद भी उन्होंने 85 मिर्च और खाई. मतलब उन्होंने टोटल 135 कैरोलिना रीपर्स मिर्च खाई. इसके बाद माइक का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book World Records) में शामिल हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मिर्च के बारे में जान लीजिए

कैरोलिना रीपर्स मिर्च दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है. अमेरिका में उगाई जाती है. शिमला मिर्च की तरह ही दिखती है लेकिन साइज़ में थोड़ी छोटी. इस मिर्च को खाने से आपके मुंह में कितनी जलन हो सकती है, ये मापने के लिए जिस यंत्र का इस्तेमाल होता है उसका नाम स्कोविल स्केल है. स्कोविल पैमाने में कैरोलिना रीपर्स मीर्च का तीखापन औसतन 1.64 मिलियन SHU (Scoville heat units) तक होता है. ऐसे समझ लेते हैं कि यह मिर्च एलेपीनो काली मिर्च से सैकड़ों गुना अधिक तीखी है. और इसका स्वाद खाने में पिघला हुआ लावा खाने जैसा होता है.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने माइक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि माइक ने सिर पर लाल रंग का हेयर बैंड लगाया है, हाथों में दस्ताने पहने हैं और पास ही एक पंखा रखा है. वीडियो में माइक एक के बाद एक मिर्च गपगप खा जाते हैं. और खाते-खाते कभी आंखें बंद करते हैं तो कभी मुंह.

Advertisement

मिर्च खाने के बाद क्या हुआ

माइक ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले 20 सालों से वो तीखेपन के प्रति अपनी सहनशीलता इकट्ठी कर रहे थे. उन्होंने कहा,

“पहली मिर्च सबसे ख़राब लगी. शुरू में तीखापन लगना झटके जैसा था. दूसरी बार उतना बुरा नहीं लगा, लेकिन उसके बाद का हर एक मिर्च और अधिक तीखी हो जाती है, क्योंकि मिर्च आपके मुंह में नई-नई जगहों को छूती है.”

Advertisement

बाद में पेट के लिए माइक ने कहा कि मुंह में इतना दर्द नहीं हुआ जितना पेट में हो रहा है. उन्होंने कहा,

"पेट में मुझे बुरी तरह ऐंठन हो रही है. ऐसा महसूस हो रहा है जैसे कोई मेरी आंत को दबा रहा है. पेट में मरोड़ आ रही है. आपका दिमाग आपको रुकने के लिए कहता है लेकिन आप आगे बढ़ने के लिए खुद को समझाते हैं."

जानते हैं, जानते है…ख़बर पढ़ते समय आपके दिमाग में एक सवाल आया होगा. हमारे मन में भी आया कि 135 मिर्च भकोसने के बाद सुबह माइक का क्या हाल हुआ होगा? इसका जवाब हमारे पास नहीं है. 

ये भी पढ़ें: क्या गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई भारत की ये हार!

Advertisement