अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था. इस दौरान मंदिर परिसर में एक शख्स अचानक से गिर पड़ा. इंडियन एयर फोर्स (IAF) की रैपिड रिस्पॉन्स टीम तुरंत एक्शन में आई. शख्स को लोगों के बीच से निकाला. मेडिकल इमरजेंसी के लिए तैनात किए गए मोबाइल हॉस्पिटल ले जाया गया. शख्स की शुरुआती मेडिकल जांच की गई. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स को दिल का दौरा पड़ा था. मरीज को जरूरी शुरुआती उपचार मुहैया करा उसकी जान बचाई गई.
प्राण प्रतिष्ठा में आए शख़्स को आया हार्ट अटैक, जानिए इतनी भीड़ के बीच किसने बचाया
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए एक 65 साल के शख्स को कार्यक्रम के दौरान हार्ट अटैक आ गया.


ये भी पढ़ें: हम-आप कब से कर पाएंगे राम मंदिर में दर्शन, आरती में शामिल होने का क्या सिस्टम है
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शख्स को हार्ट अटैकदरअसल, 22 जनवरी को 65 साल के रामकृष्ण श्रीवास्तव प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान वो मंदिर परिसर में अचानक गिर गए. रामकृष्ण श्रीवास्तव जैसे ही गिरे, इंडियन एयर फोर्स (IAF) की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने तुरंत उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाला. इस का नेतृत्व विंग कमांडर मनीष गुप्ता कर रहे थे. रामकृष्ण श्रीवास्तव के गिरने के एक मिनट के अंदर उन्हें मोबाइल हॉस्पिटल तक पहुंचा दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक रामकृष्ण श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था. उनकी हालत खराब थी. शुरुआती जांच में उनका ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ा हुआ था.
मोबाइल हॉस्पिटल में रामकृष्ण श्रीवास्तव का इलाज शुरू किया गया. उनकी हालत स्थिर होने का इंतजार किया गया. फिर उन्हें आगे की मेडिकल निगरानी और विशेष देखभाल के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मेडिकल सुरक्षा उपायों की व्यवस्था की गई. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए चिकित्सा तैयारियों की जानकारी दी थी. इसमें बताया गया था कि आरोग्य मैत्री डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत दो क्यूब-BHISHM मोबाइल हॉस्पिटल तैनात किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली पुलिस ने जो बात कही, सुनकर UP पुलिस खुश हो जाएगी!
वीडियो: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सोनिया गांधी, खड़गे नहीं, कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह पहुंचे!












