The Lallantop

6 साल के बच्चे को 2KM तक घसीटता ले गया ट्रक, एक्सीडेंट का वीडियो डरा देगा

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
post-main-image
दाएं से बाएं: वही ट्रक जिससे हादसा हुआ, सांकेतिक स्कूटी

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. स्कूटी चला रहे शख्स के साथ ही पीछे बैठे उसके 6 साल के नाती की भी मौत हो गई. हादसे के बाद स्कूटी और बच्चा ट्रक के नीचे फंस गए थे, जिसे ट्रक दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े नाहिद अंसारी के मुताबिक कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबरई रोड पर पड़ने वाले बीजानगर मोड़ के पास ये हादसा हुआ. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक रोका, तो चालक कूदकर भाग निकला.

हादस में नैकानापुरा के रहने वाले उदित नारायण चंसौरिया की मौत हो गई. वे रिटायर टीचर थे. शनिवार, 25 फरवरी की शाम वह रोज की तरह ही स्कूटी से अपने नाती सात्विक के साथ तहसील चौराहे पर बने हनुमान मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे. घर से निकलते ही महोबा से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी.

Advertisement

इससे उदित नारायण दूर जा गिरे, जबकि स्कूटी और सात्विक ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गए. हादसे के बाद ट्रक वाले ने वाहन रोकने की बजाय रफ्तार और बढ़ा दी. दो किलोमीटर तक स्कूटी और मासूम को घसीटते जा रहे ट्रक को किड़ारी फाटक के पास लोगों ने रोक लिया.

मामले को लेकर माहोबा कोतवाली क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया,

"उदित नारायण और उनके नाती को एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. फिलहाल ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, वहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. "

Advertisement

एएसआई अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया. इसके बाद दोनों शवों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी पहुंचाया गया. फिलहाल  अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

इस तरह की ये पहली घटना नहीं है, फिलहाल में कई ऐसे केस सामने आए जिसमें हादसे के बाद शव को कई किलोमीटर तक घसीटा गया. कुछ दिन पहले ही दिल्ली के कंझावाला में अंजली मर्डर केस में भी हादसे के बाद डेड बॉडी को कार ने 4 किलोमीटर तक घसीट दिया था. 

वीडियो: कंझावला केस के आरोपियों ने कबूला- पता था कि अंजलि गाड़ी में फंसी है, पुलिस को और क्या बताया?

Advertisement