The Lallantop

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने न्यूजीलैंड के PM का बदला मंत्री महेश शर्मा से ले लिया

किस्सा ऐसा है. पढ़ोगे, तो हंस-हंस के लोट जाओगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली में ही टूरिज्म का एक इवेंट चल रहा था. वहां टूरिज्म मिनिस्टर महेश शर्मा भी थे. और वहां न्यूजीलैंड के PM भी पहुंचे हुए थे, क्योंकि इवेंट न्यूजीलैंड के टूरिज्म के बारे में था. महेश शर्मा अपनी बात शुरू करते हुए ही न्यूजीलैंड के PM को मैकुलम बोल गए. महेश शर्मा ने शुरुआत की, हिज एक्सीलेंसी प्राइम मिनिस्टर मैकुलम. फिर उनको समझ आया कि गलत बोल गए और लोल  हो गया. ये बात सिद्धार्थ मल्होत्रा को बुरी लगी. तो उन्होंने सोचा चलो चलके नाम सही करवा देते हैं. सिद्धार्थ वहां इसलिए मौजूद थे क्योंकि वो न्यूजीलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर हैं, इंडिया में. तो सिद्धार्थ उठे और नाम सुधारने पहुंचे पर वो खुद ही महेश शर्मा का नाम भूल गए. नाम याद करने के चक्कर में सिद्धार्थ ने एक-आध शब्द बड़बड़ाए, दिमाग पर जोर ड़ाला पर फिर भी याद न आया तो मजाक में इट्स पेबैक टाइम बोलकर बैठ गए. वैसे न्यूजीलैंड के PM का नाम है 'जॉन की'. भारत में न्यूजीलैंड के टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए ये प्रोग्राम किया गया था. शर्मा और की से अलग इस प्रोग्राम में टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम भी वहां मौजूद थे. मैकुलम पहले न्यूजीलैंड के कैप्टन भी रह चुके हैं. न्यूजीलैंड के PM ने इसका बिल्कुल बुरा नहीं माना और जब वो बोलने आए तो उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि दोनों देशों के लोग करीब आएं. और इस बात के लिए न्यूजीलैंड पूरी कोशिश कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा इंडियन वहां घूमने के लिए आएं. उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को टूरिज्म का ब्रांड एंबेस्डर बनाने के पीछे भी यूथ को अट्रैक्ट करने की कोशिश थी. एडवेंचर और नेचर टूरिज्म के लिए न्यूजीलैंड बेहतरीन जगह है. पिछले साल सिद्धार्थ कुछ प्रमोशनल वीडियोज शूट करने के लिए न्यूजीलैंड गए थे. सिद्धार्थ को न्यूजीलैंड के PM जॉन की ने ऑल ब्लैक्स जर्सी भी दी. ऑल ब्लैक्स न्यूजीलैंड की रग्बी टीम का नाम है. एक्टर ने भी हैंडमेड शेर दिया क्योंकि शेर कांफिडेंस और पावर को दिखाता है. 31 साल के सिद्धार्थ अब न्यूजीलैंड में घूमेंगे. करीब 10 दिन के लिए. और वहां प्रमोशनल वीडियो शूट करेंगे.
ये भी पढ़ें -

जब महबूबा मुफ्ती पर बिदक गए केजरीवाल के मंत्री

कल्चर मिनिस्टर महेश शर्मा का बॉडीगार्ड तो गुंडई पर उतर आया!

महेश शर्मा ने इतनी गलत बात नहीं की है, जितना हल्ला मचा है

विदेशियों, इंडिया में इज्जत बचानी हो तो फुल कपड़े पहन कर चलो!

गणेश पूजा के नाम पर मुस्लिम मजदूरों से वसूली और कराई उठक-बैठक

Advertisement
Advertisement