The Lallantop

"राजनीति में नहीं...", विनेश फोगाट के लिए क्या कह गए महावीर फोगाट?

ओलंपियन रेसलर Vinesh Phogat के राजनीति में आने और चुनाव लड़ने पर उनके ताऊ और जाने-माने रेसलिंग कोच Mahavir Phogat ने अपनी राय रखी है.

Advertisement
post-main-image
महावीर का मानना है कि विनेश को एक और ओलंपिक्स खेलना चाहिए था. (फोटो- X)

जाने-माने रेसलिंग कोच महावीर फोगाट ओलंपियन रेसलर रहीं विनेश फोगाट के राजनीति में आने से खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि विनेश फोगाट को अभी पहलवानी में रहना चाहिए था. बीती 6 सितंबर को विनेश फोगाट ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी. इसके बाद पार्टी ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसमें जुलाना सीट के आगे विनेश का नाम लिखा था. सूबे में उनके सियासी आगाज की काफी चर्चा है. लेकिन उनके ताऊ महावीर फोगाट की अलग राय सामने आई है (Mahavir Phogat on Vinesh Phogat politics).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े राकेश गुर्जर से बातचीत के दौरान महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश को राजनीति में नहीं जाना चाहिए था. उन्होंने कहा,

“मेरी अपनी सोच थी कि विनेश 2028 का ओलंपिक्स खेलें और उसके लिए तैयारी करें. विनेश के राजनीति में आने के फैसले के मैं खिलाफ हूं. राजनीति में नहीं जाना चाहिए था. अभी एक ओलंपिक्स और खेलना था. गोल्ड मेडल की जिद थी, 2028 ओलंपिक्स में और लड़ना चाहिए था.”

Advertisement

रिपोर्टर ने सवाल किया कि महिला पहलवानों के यौन शोषण के मुद्दे पर जब विनेश फोगाट धरने पर बैठीं, तो उसके पीछे क्या कांग्रेस का हाथ था, क्या किसी के कहने पर उनको सीधा पार्टी की तरफ से टिकट मिला? इन सवालों पर महावीर ने कहा,

“धरने पर बैठे थे तब कोई सोच विचार नहीं था. कांग्रेस के कुछ लोग पीछे पड़े तब हामी भरी है.”

फोगाट परिवार की एक और रेसलिंग मेंबर गीता फोगाट का रुख भाजपाई है. इसे लेकर पूछा गया तो महावीर ने कहा,

Advertisement

“जवान बच्चे अपना फैसला खुद लेंगे. वो उन पर डिपेंड करता है. मेरा कर्तव्य पाल-पोस कर बड़ा करना था, वो कर दिया है.”

चुनाव के कैंपेन को लेकर महावीर ने कहा कि वो कहीं नहीं जाते, उनका चुनाव से कोई वास्ता नहीं है.  

वहीं विनेश फोगाट का कहना है कि उनके कई जरूरी चुनावी वादे हैं. इनमें खेल स्टेडियम उपलब्ध कराना, बुनियादी ढांचे का विकास और महिला सुरक्षा की दिशा में काम करना शामिल जैसे वादे शामिल हैं.

वीडियो: WFI अध्यक्ष ने विनेश और बजरंग पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की!

Advertisement