मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh bus accident) जिले के पचोर में हुए एक बस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. इंडिया टुडे से जुड़े पंकज शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 से 21 मई की दरम्यानी रात के करीब 2:30 बजे ये हादसा हुआ है. इंदौर से अशोकनगर जा रही एक बस पचोर के नजदीक एक पुल से नीचे गिर गई. बस में 43 लोग सवार थे.
मध्य प्रदेश में पुल से नीचे गिरी बस, हादसे में 2 की मौत, 41 घायल
Madhya Pradesh के Rajgarh जिले में एक बस पुल से नीचे गिर गई. इससे पहले भी, इसी महीने यहां एक और सड़क हादसा हुआ था.

इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है और 41 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया था. यहां से उनको शाजापुर रेफर किया गया. मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं. हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गया.
मृतक की पहचान 21 साल के हरिओम के तौर पर हुई है. इनके पिता का नाम हजरत सिंह भटोली है. वहीं, खबर लिखे जाने तक दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.
इससे पहले 13 मई को भी मध्य प्रदेश सिवनी, राजगढ़ और छिंदवाड़ा जिले में 24 घंटे के अंदर 3 सड़क हादसे हुए थे. इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हो गए थे. राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी इलाके में NH-46 पर एक सैन्य ट्रक और दो अन्य वाहनों की टक्कर हो गई थी. इस टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे. इसी तरह सिवनी के हिनोतिया गांव में एक SUV के पलट जाने से दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और 5 घायल हो गए थे. छिंदवाड़ा जिले में मुआरी खदान के पास भी एक SUV पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और 4 गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.
वीडियो: मध्य प्रदेश के गुना में व्यापारियों ने GST की ये कमियां गिना दीं!









