The Lallantop

भारत पर 'जीत' का सबूत नहीं मिला तो पाकिस्तान ने AI से वीडियो बना डाला

Pakistan PAF AI video: सोमवार, 7 सितंबर को पाकिस्तान ने अपना एयर फोर्स डे बनाया. इस दिन अपनी कथित कामयाबियों का नमूना दिखाते हुए उसने एक वीडियो साझा किया. लेकिन इस वीडियो पर अब भारत में खिल्ली उड़ रही है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान ने वीडियो में संसद पर भी अटैक को दिखाया. (फोटो-एक्स, स्क्रीनशॉट)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में एक एआई निर्मित वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय सैन्य ठिकानों और रणनीतिक लक्ष्यों पर हमला होने का दावा किया है।
  • यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के रूप में बनाया गया है, जिसमें असली प्रमाणों की बजाय ग्राफिक्स और नकली दृश्यों का उपयोग किया गया है।
  • भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद असली नुकसान के सबूत जारी किए जबकि पाकिस्तान के वीडियो को सही तथ्यों के अभाव के कारण मीडिया और जनता द्वारा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तानी एयरफोर्स को अपनी ‘आर्टिफिशियल’ वीरता दिखाने का इतना शौक है कि इसके लिए उसे एआई का सहारा लेना पड़ रहा है. पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान का जो हाल किया, उससे वह आज भी उबरने की कोशिश कर रहा है. लेकिन इस करारी हार और जबर्दस्त मार के बाद भी उसकी डींगें हांकने की आदत नहीं गई. दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ अपनी जवाबी कार्रवाई का एक वीडियो एआई की मदद से बनाया है. 

Advertisement

इसमें पाकिस्तानी फोर्स की वीरता का ऐसा बखान है, जैसे उसने कोई जंग जीती हो. वीडियो में भारतीय जहाजों और यहां तक कि संसद को भी निशाना बनाते दिखाया गया है लेकिन अपने इस बनावटी ड्रामे में पाकिस्तान ऐसा चूक गया है कि ‘वीर रस’ वाला उसका वीडियो एक चुटकुला बनकर रह गया है. उसकी खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है. 

IAF के 32 बेस पर हमले का वीडियो

यह वीडियो सोमवार, 7 सितंबर को पाकिस्तान ने अपने एयर फोर्स डे के दिन साझा किया. इस क्लिप में मई 2025 की लड़ाई का एनिमेटेड ब्यौरा दिखाया गया. इसमें भारतीय सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमलों को दिखाया गया है. जैसे- संसद भवन, गुजरात के कांडला पोर्ट और INS विक्रांत पर हमला. सैटेलाइट को जाम करना, ईंधन की सप्लाई रोकना और नेशनल पावर ग्रिड को ठप कर देना.

Advertisement

एक ग्राफिक में ‘IAF के 32 बेस पर हमला’ भी दिखाया गया है. यह भी दावा किया गया कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के चार Rafales, एक Sukhoi 30MKI, एक MiG-29, एक Mirage 2000, दो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और एक Heron drone को मार गिराया. 

इस वीडियो का तो लोग मजाक उड़ा ही रहे हैं. इसमें दिखाए झूठ पर कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं. एक तो पाकिस्तान ने इंडियन एयरफोर्स के 32 बेस पर अटैक का दावा किया लेकिन इसे साबित करने के लिए एक भी फोटो नहीं दिखाई. इसके अलावा, भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने का दावा भी वीडियो में किया गया है. यह दावा तो वह पहले भी कई बार कर चुका है और हर बार भारत ने इसे गलत साबित किया है. S-400 डिफेंस सिस्टम के सामने खड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वो फोटो तो सबको याद होगी, जिसने बिना कुछ कहे पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर दिया था. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब ऑपरेशन सिंदूर के बाद आदमपुर एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया था. वहां वो सैनिकों को संबोधित करते हुए एक S-400 सिस्टम के सामने खड़े थे. इसका मतलब ये था कि एस-400 को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. 

Advertisement
कोई असल तस्वीर जारी नहीं की

कुल मिलाकर वीडियो में पाकिस्तान ने अपना गुणगान तो काफी किया लेकिन उसे साबित करने वाली एक भी असल तस्वीर नहीं दिखाई. सब के सब एआई से बने थे. 

बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ठीक बाद अपनी कार्रवाई को पक्का करते हुए सबूत भी दिए थे. मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान में 9 आतंकी कैंपों पर किए गए हमलों की विस्तार से तस्वीरें और वीडियो जारी किए थे. 

ये भी पढ़ें: 'जेल से छूटा तो शुगर डैडी को भी मारूंगा', पत्नी को मारने वाले आरोपी की खुली धमकी

स्वतंत्र ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) और सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से भी पाकिस्तान को हुए नुकसान की पुष्टि हुई. दोनों के बीच का अंतर बहुत साफ है. जहां भारत ने असली नुकसान दिखाया, वहीं पाकिस्तान ने ग्राफिक्स दिखाए. अब इसी वीडियो पर पाकिस्तान का मजाक उड़ रहा है. 

वीडियो: सत्य निकेतन हादसे में जिम्मेदार ‘Dog Walk’ पर ट्रांसफर झेलने वाले आईएएस संजीव?

Advertisement