The Lallantop

ये लड़का बॉलीवुड में अगला 'बाज़ीगर' बनने आया है

डेब्यू प्लस थ्रिलर विशेषज्ञ अब्बास-मस्तान इस बार मुस्तफा के साथ नई फिल्म ला रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अक्षय कुमार को 'खिलाड़ी. में किसने हिट कराया अब्बास-मस्तान ने, 'काजोल' को बाजीगर में किसने हिट कराया? अब्बास-मस्तान ने. शिल्पा शेट्टी को फिल्मों में कौन लाया? अब्बास मस्तान. अच्छा वो छोड़ो, बिपाशा बासु को फिल्मों में कौन लाया? वो भी हटाओ. कपिल शर्मा ने पहली फिल्म किसकी की थी? अब्बास मस्तान की.
अब अब्बास-मस्तान एक नया लड़का लाए हैं. लड़के का नाम मुस्तफा है. मुस्तफा बाहर का लड़का नहीं अब्बास बर्मावाला के बेटे हैं. फिल्म 24 मार्च को आनी है. इसका टीजर आ गया है. साक्षात भाई सलमान खान ने इस टीजर को शेयर किया है. कियारा आडवाणी भी हैं फिल्म में.
टीजर शुरू होता है तो हरी-भरी पहाड़ियों से, बर्फीले रास्तों, पुराने चर्चों से शुरू होकर बड़े बांधों पर गुलाबी कार टेंढका कर घाम लेने के एरियल शॉटों तक जाता है. कार का नंबर है. HP 01 AM 1009. लड़का-लड़की चार-दफा हाथ फैलाते हैं. जिसके चलते ये लव स्टोरी क्लासिक घोषित कर दी गई है. ट्रेलारानुसार इस क्लासिक लव स्टोरी में एक क्लासिक ट्विस्ट आता है. सुंदर गुलाबी कार की जगह फनफनाती कारें दिखती हैं, रेसिंग कार्स. चूंकि ट्विस्ट आता है तो लोग मरते भी हैं, मरने के लिए बिल्डिंगों से नीचे फेंके जाते हैं. जैसा रेस में हुआ था, बाजीगर में हुआ था. और आपको बस Boardroom meeting suggestion वाले मीम की याद आ जाती है. Machine स्विस आर्मी का चक्कू, उससे अपना ही अंगूठा काटा जाता है. और अहो! खून तब भी नहीं निकलता.  Machine एक्सीडेंट होते हैं, भले गाड़ी छुआई भी न हो.  1i8ouw शेष सूं-शां होता है, जिसमें ब्लास्ट-बुलेट- बाइक और कारों का नैसर्गिक रूप से उड़ना शामिल है. हीरो जो है, उसे बस यूं समझिए कि बहुत लुका-मंदा रखा गया है. इतना ज्यादा कि डेढ़ मिनट के टीजर में डेढ़ सेकंड से ज्यादा कहीं दिखता ही नहीं. अंत में एक स्वर गूंजता है, मैं ब्रेक पर पैर नहीं रखता क्योंकि मुझे मौत से डर नहीं लगता. आपको लगेगा कि पॉल वाकर के किसी डायलॉग की पैरोडी हिमेश रेशमिया जी बोल गए हैं. https://youtu.be/Ayym-GOFYAc
ये भी पढ़ें अनिल कपूर के बेटे की बात पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत को insecure करने वाली है इतिहास में आज से पहले इतना साइंटिफिक गाना नहीं बना  

Advertisement
Advertisement