The Lallantop

मम्मी-पापा पहली बार जोहान्सबर्ग आए थे, कोहली का विकेट लेकर उन्हें खुश किया

नगीदी ने दो मैचों में लगातार दो बार कोहली को आउट किया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया वर्सेज़ साउथ अफ़्रीका. तीसरा टेस्ट मैच. इंडिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फ़ैसला किया. मैच की शुरुआत से पहले दूसरे टेस्ट में कहर बरपाने वाले लुंगी नागीदी ने एक ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर दिखाई जिसमें उनकी मम्मी और पापा उनके साथ थे. 21 साल के नागीदी ने बताया कि उनके मम्मी पापा पहली बार किसी होटल में आए थे. पहली बार वो जोहांसबर्ग आए थे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके मम्मी पापा उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं. इसके बाद मैच शुरू हुआ और इंडिया ने एक बार फिर खराब शुरुआत की. दोनों ओपनर्स जल्दी-जल्दी निपट गए. फिर कोहली आए और उनका दो बार कैच छूटा. एक बार वो 11 रन पर थे. और दूसरी बार जब वो 32 रन पर थे. इन झटकों से बचकर कोहली ने हाफ़ सेंचुरी जमाई लेकिन फिर लुंगी नागीदी ने ही उन्हें आउट किया. नगीदी ने ही उन्हें पिछले टेस्ट की दूसरी इनिंग्स में भी आउट किया था जिसके बाद उनकी काफ़ी तारीफ़ हुई थी. कोहली को आउट करते ही नागीदी ने मैदान में मौजूद अपने मम्मी-पापा की और देखा. वो लोग खुशियां मना रहे थे. नागीदी ने उनकी और इशारा किया और अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की. कोहली को स्लिप्स में कैच किया डिविलियर्स ने. डिविलियर्स ने ही मोर्केल की गेंद पर कोहली का आसान कैच छोड़ा था. ये कैच भी कम मुश्किल नहीं था. गेंद बहुत ही अजीब हाईट पर डिविलियर्स के पास आई थी. इसके साथ ही वो काफ़ी तेज़ भी थी. डिविलियर्स ने गेंद से दूर जाते हुए, पीछे हटकर कैच लिया.

ये भी पढ़ें:

वीडियो : घंटे भर की बैटिंग में कोहली के दो-दो कैच छूटे

Advertisement

जब पाकिस्तान में चलते मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पर हमला हुआ

पद्मावत फ़िल्म रिव्यू

Advertisement
Advertisement