The Lallantop

मिस्ड कॉल से हुए इश्क को ये पुलिस नहीं मानती

प्यार किया तो डरना जरूर. क्योंकि यहां पुलिस है जिस पर मोरैलिटी की पॉलिश ज्यादा चढ़ी है, कानून की कम.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
प्यार किया तो डरना जरूर. क्योंकि यहां पुलिस है जिस पर मोरैलिटी की पॉलिश ज्यादा चढ़ी है, कानून की कम. कहानी ये है कि दो महीने पहले दिल्ली की एक लड़की अपने रिश्तेदार को फोन कर रही थी. लेकिन उससे गलत नंबर डायल हो गया. उस नंबर पर मिस्ड कॉल चली गई. ये नंबर था बागपत के सिंघावली अहीर इलाके के भगत सिंह का. इसके बाद दोनों की अकसर फोन पर बातें होने लगीं. वक्त गुजरने के साथ दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी की ठान ली. चार दिन पहले दोनों ने दिल्ली में शादी की कोशिश की लेकिन लड़की के परिजनों ने साफ इनकार कर दिया और दोनों को जान से मारने की भी धमकी दी गई. baghpat2   इसके बाद लड़की भगत के कहने पर बागपत आ गई. शुक्रवार दोपहर दोनों बागपत कोतवाली पहुंचे और पुलिस से अपनी रक्षा की अपील की. दोनों ने कोतवाली पुलिस से सुरक्षा के बीच प्रेम विवाह कराने की गुहार लगाई. साथ ही परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की. लेकिन उनके साथ उल्टा ही हुआ. बागपत थाने के इंस्पेक्टर रणवीर सिंह यादव से उन्होंने बहुत मिन्नतें की. उन्होंने कहा कि वह पुलिस सुरक्षा के लिहाज से शादी करवा दें और जब तक ऐसा नहीं होगा हम कोतवाली से नहीं जाएंगे. इसके बाद पुलिस ने भगत सिंह को ही हवालात में बंद कर दिया. मामला जब मीडिया की जानकारी में आया तो उसे तुरंत हवालात से बाहर निकाला गया इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों के परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन पहुंचे और उन्हें लेकर अपने-अपने घर चले गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement