The Lallantop

मौत की तरह कांग्रेस के पास भी बदनाम न होने का वरदान: मोदी

राज्यसभा में आज PM ने कांग्रेस को फिर लपेटे में लिया. पढ़िए उनकी कही मजेदार बातें.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सफर में धूप तो होगी, जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो किसी के वास्ते राहें कहां बदलती हैं तुम अपने आपको खुद ही बदल सको तो चलो यहां किसी को कोई रास्ता नहीं देता मुझे गिराके अगर तुम संभल सको तो चलो यही है जिंदगी कुछ ख्वाब चंद उम्मीदें इन्ही खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो.
पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बुधवार को प्रेसिडेंट के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया.  लेकिन राज्यसभा में कांग्रेस वाले बहुमत से लैस हैं तो मोदी की अपील के बावजूद विपक्ष वालों ने संशोधन पास करवा लिए हैं. खैर मस्तम मजाकिया स्पीच के आखिर में मोदी ने निदा फाजली के ऊपर लिखे ये शेर पढ़े. पर इससे इतर भी मोदी बहुत कुछ बोले. कांग्रेस वालों से भी जमकर चुटकी ली. जानिए राज्यसभा में क्या बोले पीएम मोदी. 1 narendra modi-1 narendra modi-2 3. मैं गुलाम नबी आजाद से अपील करता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनावों में 30 फीसदी टिकट अनपढ़ों को दिए जाएं. 4. दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं. एक काम करता है तो दूसरा क्रेडिट ले लेता है. (याद रहे कि EPF टैक्स का फैसला वापस लेने पर राहुल गांधी ने कहा था कि उनके दबाव की वजह से सरकार ने फैसला वापस लिया.) 5. आप लोग इन दो लोगों में से पहले वाले बनिए. क्योंकि इसमें कॉम्पिटिशन बहुत कम रहता है. ये बात इंदिरा गांधी जी ने कही थी. 6  modi-5 7 narendra modi-4 8. 10-20 सालों से प्रोजेक्टस अटके पड़े थे. किसी ने उस बारे में जानने की कोशिश नहीं की. मैंने 300 प्रोजेक्ट्स खुद शुरू करवाए. इनकी लागत करीब 15 लाख करोड़ रुपये के आस पास है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement