The Lallantop

लड़की पर उसकी 'लेस्बियन लवर' ने किया जानलेवा हमला

दिल्ली ने नजफगढ़ की घटना.

Advertisement
post-main-image
(तस्वीर सिंबॉलिक है)
एक औरत, जो कथित तौर पर लेस्बियन है, ने अपनी 'लव इंटरेस्ट' पर चाकू से हमला कर दिया. कहा जा रहा है प्रिया (बदला हुआ नाम) कई दिनों से अपनी पड़ोसन नीता (बदला हुआ नाम) को पटाने में लगी हुई थी. पर नीता लगातार मना कर रही थी. ये बात प्रिय झेल नहीं सकी. और नीता को मारने की कोशिश की. घटना 26 फरवरी को हुई, जब नीता नजफगढ़ स्थित बाजार से अपनी मां के साथ रिक्शे में अपने घर जा रही थी. पुलिस से मुताबिक प्रिया उसका पीछा कर रही थी. फिर प्रिया नीता के पास गई, और दो मिनट बात करने के लिए कहा. नीता मान गई. पर कुछ ही समय में बातचीत लड़ाई में बदल गई. जब नीता की मां ने लड़ाई रुकवाने की कोशिश की, तो प्रिया ने उसे धमकी दी. फिर उसने नीता पर हमला किया, और भाग गई. नीता की गर्दन पर चोट आ गई. उसकी मां ने तुरंत उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. नीता अब खतरे से बाहर है. इधर प्रिया को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रिया ने पुलिस को बताया कि वो नीता से दोस्ती करना चाहती थी. पर नीता मान ही नहीं रही थी. वो उसे लगातार इगनोर करती रहती. इसीलिए प्रिया ने पूरा कांड प्लान किया. साल भर पहले प्रिया का अपने पति से तलाक हो गया था. जिसके बाद वो अपना ससुराल छोड़ चली आई थी. जांच से पता चला है कि प्रिया और नीता लगभग 8 साल से एक दूसरे को जानती थीं. लेकिन प्रिया की शादी हो जाने के बाद नीता ने उससे बातचात बंद कर दी थी. शादी के बाद भी प्रिया नीता से लगातार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करती रहती थी. 

Advertisement
Advertisement