The Lallantop

आमि‍र का र‍िकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सलमान, ये है 'टाइगर जिंदा है' का कुल कलेक्शन

दंगल के रिकॉर्ड से काफी दूर हैं अभी सलमान

Advertisement
post-main-image
'टाइगर जिंदा है' ने 'धूम 3' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' अब तक आम‍िर खान की 'दंगल' का र‍िकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. जबक‍ि‍ फ‍िल्म को रिलीज हुई पांच वीक हो गए. 'टाइगर ज़िंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी. फ‍िल्म ने अब तक 333.58 करोड़ कमा ल‍िए हैं. जबक‍ि 'दंगल' 387.38 करोड़ ने कमाए थे. हालांक‍ि 'टाइगर ज़िंदा है' पहले ही दिन 34 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था. पहले सात दिनों में ही इंडियन बॉक्स-ऑफिस पर इसका कलेक्शन 206 करोड़ रुपए पहुंच गया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 85.51 करोड़, तीसरे सप्ताह में 27.31 करोड़ और चौथे वीक 10.89 करोड़ की कमाई की. जबक‍ि पांचवें वीक फ‍िल्म ने कुल 3.83 करोड़ कमाए. ज‍िस स्पीड से फ‍िल्म का कलेक्शन ग‍िरता जा रहा है, उससे आम‍िर का र‍िकॉर्ड टूटना संभव नहीं लग रहा है.
सलमान ने इस फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाया है.
सलमान ने इस फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाया है.

इसी के साथ 'टाइगर जिंदा है' ने आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' की घरेलू टिकट खिड़की पर 282 करोड़ रुपए की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सलमान की नज़र उनकी ही फिल्म 'सुल्तान' (300 करोड़ रुपए) और 'बजरंगी भाईजान' (320 करोड़ रुपए) की कमाई पर लगी थी.  सलमान ने 'सुल्तान' का रिकॉर्ड भी तोड़ द‍िया.  'टाइगर जिंदा है' 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली सलमान की तीसरी फिल्म है.
'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' के एक दृश्य में सलमान खान
'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' के एक दृश्य में सलमान खान.

अभी इंडिया में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं :
#1. बाहुबली 2 : 510.98 करोड़ रुपए
#2. दंगल : 387.38 करोड़ रुपए
#3. पीके : 340.80 करोड़ रुपए
#4. बजरंगी भाईजान : 320.34 करोड़
#5. सुल्तान : 300.45 करोड़ रुपए


ये भी पढ़ें:
सलमान भाई की पिछली 10 फिल्मों ने कितनी कमाई की थी, जान लो

‘टाइगर जिंदा है’ ने कमाई के मामले में ‘बजरंगी भाईजान’ को पीछे कर दिया

टाइगर ज़िन्दा रहेगा क्यूंकि इस टाइगर को फांसना फिलहाल तो किसी के बस की बात नहीं

सलमान के डायलॉग्स, ग़ालिब के शेर – मज्जानि लाईफ!



वीडियो देखें:

Advertisement
Advertisement