उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तीन साल के बच्चे को बेचने का मामला सामने आया है (Man Sold his Son UP). पुलिस का कहना है कि बच्चे के पिता ने कथित तौर पर मजबूरी में आकर उसे बेच दिया क्योंकि उसके पास अपनी पत्नी और नवजात को डिस्चार्ज कराने के पैसे नहीं थे. आरोप है कि अस्पताल के ही कुछ लोगों ने उसे ऐसा करने पर मजबूर किया. पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए पांच लोगों को अरेस्ट किया है.
यूपी: पिता को बेचना पड़ा 3 साल का बेटा, अस्पताल में 4 हजार रूपये का बिल भरना था
Kushinagar UP News: हरीश ने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया था. पुलिस के मुताबिक उसके पास इसके लिए पैसे नहीं थे. इस कांड में अस्पताल के कुछ लोग भी शामिल निकले.


न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स की पहचान बरवा पट्टी के रहने वाले हरीश पटेल के तौर पर हुई है. वो दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करता है. खबर है कि हरीश ने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये हरीश का छठवां बच्चा है.
हरीश केे पास चार हजार रुपये का बिल भरने के लिए पैसे नहीं थे. इसके चलते अस्पताल वालों ने उसकी पत्नी और बच्चे को डिस्चार्ज करने से मना कर दिया. इसके बाद 6 सितंबर को हरीश ने कथित तौर पर मजबूरी में आकर अपने तीन साल के बेटे को फर्जी गोद लेने के दस्तावेज के तहत 20 हजार रुपये में बेच दिया. घटना से जुड़ा हरीश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 7 सितंबर को पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों को अरेस्ट किया. उनमें कथित बिचौलिया अमरेश यादव, बच्चा खरीदने वाला कपल भोला यादव और उसकी पत्नी कलावती, एक फर्जी डॉक्टर, तारा कुशवाहा और अस्पताल की एक सहायक सुगंती शामिल है. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें- पैसे की तंगी थी, 1 लाख में बेच दिया 5 दिनों का बच्चा, 6 लोग गिरफ्तार कर लिए गए
एक पुलिस कांस्टेबल पर आरोप है कि वो मामले में कार्रवाई करने में विफल रहा. खबर है कि उसे सक्रिय ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को लौटा दिया है.
वीडियो: डेढ़ से पांच लाख रुपये में वॉट्सएप के जरिए 'बेचे' नवजात बच्चे, तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़!






















