The Lallantop

गर्लफ्रेंड को मारने की धमकी मिली, भड़के वरुण धवन ने दिया ये जवाब

एक फैन ने वरुण के घर के बाहर आकर दी कई धमकियां.

Advertisement
post-main-image
फैन की इस हरकत की वजह से वरुण धवन को उसकी पुलिस में रिपोर्ट करवानी पड़ गई.
एक्टर वरुण धवन फैशन डिज़ाइनर नताशा दलाल को काफी समय से डेट कर रहे हैं. इस बात से वरुण के सभी फैंस वाकिफ हैं. कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि वरुण की एक महिला फैन ने उनकी गर्लफ्रेंड को मारने की धमकी दी थी. ये फैन वरुण के जुहू वाले घर के बाहर पहुंच गई उनसे मिलने के लिए. जब उसे वरुण से नहीं मिलने दिया गया तो उसने नताशा को जान से मार देने की धमकी दी. अब इस पर वरुण धवन का रिएक्शन आया है.

#पूरा मामला क्या है?

हमने आपको बताया कि वरुण की फैन उनसे मिलने उनके घर के बाहर आई. वहां मौजूद सिक्योरिटी टीम ने बताया कि वो फैन घंटों तक वहां वरुण का इंतजार करती रही और उनसे मिलने की ज़िद करने लगी. लेकिन जब उसे बताया गया कि वरुण नहीं मिल पाएंगे. तो उस फैन ने वहां से जाने से मना कर दिया. और कहा कि वो अपने आप को और वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा को मार देगी. गार्ड्स ने तुरंत ये बात वरुण को बताई, तो वो परेशान हो गए. फैन लगातार इस बात को दोहरा रही थी कि वो नताशा को मार देगी. 45 मिनट बाद भी जब वो लड़की वहां से नहीं गई तो लोकल पुलिस स्टेशन में फोन किया गया. फिर मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ रिपोर्ट करवाई गई. सेक्शन 504 और सेक्शन 506 के तहत केस रजिस्टर कर लिया गया है. सांताक्रूज़ थाने के पुलिस ऑफिसर्स ने उस फैन का पता लगा लिया है. उसका नाम अर्चना डांगे है जो शुक्रवार रात 9:30 बजे वरुण के जुहू तारा रोड वाले घर के बाहर आई थी.

#इस मामले पर वरुण का जवाब

जब वरुण से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,
ये गलत है. जब फैंस की बात आती है तो मैं बहुत मिलनसार हूं. मैं हमेशा उनके लिए टाइम निकालता हूं. मैं अपने फैंस से उतना ही प्यार करता हूं जितना की मुझसे करते हैं. लेकिन, इस तरह की घटना बर्दाश्त करने लायक नहीं है. बाकी मैं इस पर और बात नहीं कर सकता क्योंकि इस मामले में पुलिस शामिल है.

Video: रिलीज़ होने से ठीक पहले इस बड़े विवाद में फंस गई है 'कलंक' | Kalank | Varun Dhawan

Advertisement
Advertisement