अमेरिका ईरान की 'लाइफलाइन' खार्ग द्वीपर पर जबरदस्त बमबारी की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि द्वीप पर मौजूद हर सैन्य ठिकाने को अमेरिकी सेना ने नष्ट कर दिया है. ट्रंप ने धमकी भी दी कि द्वीप पर मौजूद तेल ठिकानों को अगला निशाना बनाया जा सकता है. खार्ग, ईरान का बेहद अहम आइलैंड है, क्योंकि देश का लगभग सारा कच्चा तेल निर्यात इसी द्वीप से होता है.
'अभी तो छोड़ दिया, अगर होर्मुज बंद किया तो...' ईरान की दुखती रग खार्ग द्वीप पर बमबारी के बाद बोले ट्रंप
Kharg Island Attack: अमेरिका राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि Iran के खार्ग द्वीप पर मौजूद तेल ठिकानों को अगला निशाना बनाया जा सकता है. ट्रंप ने Strait of Hormuz को लेकर ईरान के लिए चेतावनी भी जारी की है.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमले अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना आज ईरान पर ‘सबसे जोरदार हमले’ करेगी. 14 मार्च को डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि यह हमला मिडिल ईस्ट की गई सबसे शक्तिशाली सैन्य कार्रवाइयों में से एक था. ट्रंप ने कहा,
“कुछ ही देर पहले, मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मिडिल ईस्ट के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के सबसे अहम खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य ठिकाने को पूरी तरह से तबाह कर दिया."

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने जान-बूझकर इस द्वीप के तेल के बुनियादी ढांचे पर हमला करने से परहेज किया. उन्होंने धमकी देते हुए लिखा,
“मर्यादा का ध्यान रखते हुए मैंने द्वीप पर मौजूद तेल के बुनियादी ढांचे को नष्ट न करने का फैसला किया है. हालांकि, अगर ईरान या कोई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आजाद और सुरक्षित आवाजाही में रुकावट डालने की कोशिश करता है, तो मैं तुरंत अपने इस फैसले पर फिर से विचार करूंगा.”
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है. होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव को लेकर तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. दुनिया का लगभग 20 फीसदी तेल इसी रास्ते से गुजरता है. सप्लाई रुकने की वजह से कई देशों में तेल की कीमत बढ़ गई है.
ट्रंप ने इस पोस्ट का इस्तेमाल अमेरिकी सेना की ताकत दिखाने के लिए भी किया. उन्होंने कहा,
"हमारे हथियार दुनिया के अब तक के सबसे ताकतवर और आधुनिक हथियार हैं… ईरान में ऐसी किसी भी चीज का बचाव करने की कोई क्षमता नहीं है जिस पर हम हमला करना चाहें."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने वॉशिंगटन के पुराने रुख को दोहराया कि तेहरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए. ट्रंप ने ईरान की सेना को एक कड़ी चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा,
"ईरान की सेना और इस आतंकवादी शासन से जुड़े बाकी सभी लोगों के लिए यही समझदारी होगी कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश का जो कुछ भी बचा है, उसे बचा लें, जो अब ज्यादा नहीं बचा है."
ट्रंप ने हमले से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है.
ईरान के लिए खार्ग द्वीप क्यों मायने रखता है?
खार्ग द्वीप ईरान के तट से लगभग 33 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा सा आइलैंड है. यह देश का मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल है. ईरान का लगभग सारा कच्चा तेल निर्यात इसी द्वीप से होकर गुजरता है. तेल निर्यात से ईरान के रेवन्यू का एक बड़ा हिस्सा आता है और यह तेल चीन सहित कई खरीदारों को भेजा जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि खार्ग द्वीप पर किसी भी हमले से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंच सकता है. इस तरह के हमले से न सिर्फ तेहरान में मौजूदा सरकार प्रभावित होगी, बल्कि भविष्य में बनने वाली किसी भी नई सरकार के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा सकता है.

ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए यह आइलैंड बेहद महत्वपूर्ण है. रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट के एनर्जी रिसर्चर पेट्रास कैटिनास ने बताया कि यह द्वीप ईरान की सरकार और सेना को आर्थिक मदद देने के लिए बेहद जरूरी है. कैटिनास ने कहा कि अगर ईरान खार्ग द्वीप पर अपना कंट्रोल खो देता है, तो देश के लिए अपना कामकाज चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा.
वीडियो: ईरान ने क्या बोलकर भारतीय जहाजों को होर्मुज से निकलने की इजाजत दी?
















.webp?width=120)


.webp?width=120)


