The Lallantop

साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़का

केशव महाराज नाम है इसका.

Advertisement
post-main-image
कभी किरण मोरे के साथ दो साल के इस बच्चे ने फोटो खिंचवाई थी.
इंडिया और साउथ अफ्रीका का पुराना रिश्ता है. रिश्ता रंगभेद के खिलाफ लड़ाई का. दोनों मुल्कों ने एकजुट होकर गाले-गोरे के भेद को खत्म करने की डिमांड की थी. रंगभेद इतना चरम पर था कि साउथ अफ्रीका की टीम को 21 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा था. मगर जब साल 1991-92 में इस मुल्क की क्रिकेट टीम को खेलने की अनुमति मिली तो पहला दौरा इंडिया का ही था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर साउथ अफ्रीका की टीम ने इतने लंबे अरसे बाद पहला वनडे मैच खेला था.
another
2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था केशव ने.

फिर जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर साल 1992 में गई तो वहां उस वक्त टीम के विकेट कीपर किरण मोरे के साथ एक बच्चे ने फोटो खिंचवाई थी. वो दो साल का बच्चा था केशव महाराज. वो केशव महाराज जो 5 जनवरी 2017 को साउथ अफ्रीका की तरफ से इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकता है. केशव लेफ्ट आर्म स्पिनर है और इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकन टीम का वो अस्त्र भी जो चौंका सकता है.
Keshavvvv
साउथ अफ्रीकी टीम का बड़ा स्पिन हथियार है केशव.

केशव साउथ अफ्रीका के डरबन में पैदा हुए. 27 साल के इस खिलाड़ी के पिता आत्मानंद महाराज साउथ अफ्रीका के उस दौर में वहां घरेलू क्रिकेट खेलते रहे जब वहां रंगभेद के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट बैन था. आत्मानंद विकेटकीपर थे और किरण मोरे से इसी के चलते दोस्ती थी. इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जब साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरिज के लिए केशव को साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया तो किरण मोरे ने इंडिया से ये तस्वीर केशव के पिता आत्मा को मैसेज पर भेजी थी और कहा था कि मैंने कहा था न कि एक दिन केशव नेशनल टीम में शामिल होगा.
केशव ने अब तक 14 टेस्ट खेल लिए हैं और 56 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. तीन मौके ऐसे भी रहे हैं जब केशव ने 5 विकेट लिए हैं. दो वनडे मैच खेलने का भी मौका इस लेफ्ट आर्म स्पिनर को साउथ अफ्रीका की तरफ से मिल चुका है. 26 दिसंबर 2017 को जिंबाब्वे के खिलाफ आखिरी टेस्ट में केशव ने 5 विकेट लेकर इंडिया के खिलाफ 5 जनवरी को शुरू हो रही सीरिज में अपनी जगह पक्की कर ली है.
KM
2014 में चैंपियंस लीग टी 20 खेलने आया था ये स्पिनर.

स्कूल के दिनों से फास्ट बॉलिंग करने वाले केशव ने एक दिन नेट्स पर स्पिन फेंकने की प्रैक्टिस की और फिर पिता के कहने पर हमेशा के लिए स्पिनर बनने की ठान ली. स्कूल की टीम में खेलते हुए 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट और फिर अंडर-19 टीम का हिस्सा होते हुए केशव ने साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम में जगह बनाई. खास बात ये कि केशव ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 267 विकेट लिए हैं जो साउथ अफ्रीका में किसी भी लेफ्ट आर्म स्पिनर के सबसे ज्यादा विकेट हैं.
राहुल द्रविड़ को अपना रोल मॉडल मानने वाले केशव को मुथैय्या मुरलीधरन और हर्शल गिब्स भी काफी पसंद हैं. अब फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी में इस अफ्रीकी टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं.


Also Read:

कौन है ये बॉलर जिसने इस साल रणजी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?

Advertisement

देखिये साल 2017 में धोनी के मारे सभी छक्के, मात्र 50 सेकंड में

साल 2017 में बुमराह, पंड्या, भुवनेश्वर सभी इस अफ़ग़ान बॉलर से पीछे रह गए

Advertisement
वीडियो भी देखिए-

Advertisement
Advertisement