इन दिनों घरेलू क्रिकेट में खूब हलचल है. सैय्यद मुश्ताक़ अली टी20 टूर्नामेंट में इतना ताबड़तोड़ खेल चल रहा है कि देखकर यही लगता है कि खिलाड़ी आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं जो4 अप्रैल से शुरू हो रहा है. उधर जनता चेतेश्वर पुजारा के 54 गेंद खेलने के बाद पहला रन लेने पर मजे ले रही थी, वहीं बुधवार रात को करुण नायर ने 51 गेंदों पर 100 रन ठोंक दिए. करुण की ये टूर्नामेंट में दूसरी सेंचुरी है. कर्नाटक के इस ओपनर ने झारखंड के खिलाफ खेलते हुए 7 छक्के और 8 चौके जड़े. इस पारी की खास बात ये रही कि नायर के बल्ले से ये इनिंग्स उस वक्त निकली जब टीम ने 38 रन पर 2 विकेट खो दिए थे. ओपनिंग करने आए मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए थे और फिर 12 रन बनाकर अगला बल्लेबाज बीआर शरद भी निपट गया. कर्नाटक ने 20 ओवरों में 201/4 स्कोरबोर्ड पर टांग दिए और जवाब में झारखंड 78 पर सिमट गई.
इस पारी का वीडियो देखिए:
करुण नायर ने इसी टूर्नामेंट में तमिलनाडु के खिलाफ 48 बॉल में 100 रन मार दिए थे जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे. आईपीएल 2018 के लिए प्लेयर्स की बोली से पहले इस बल्लेबाज ने अपना नाम आगे कर दिया है. आईपीएल में अभी तक 26 साल के करुण डेल्ही डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले हैं.
Also Read:
पुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा है