The Lallantop

बीवी के सामने महिला से रेप, धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर, 7 लोगों पर FIR

Karnataka के Belagavi शहर की घटना है. 28 साल की पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी उसे कुमकुम लगाने से रोकते थे और बुर्का पहनने के लिए मजबूर करते थे. पति को तलाक देने के लिए भी कहा. और क्या-क्या पता लगा है?

Advertisement
post-main-image
मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है (सांकेतिक फोटो- आजतक)

कर्नाटक में 28 साल की महिला के साथ रेप के बाद उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया (Karnataka Rape Forced Conversion). पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया. आरोप है कि दोनों पति-पत्नी कई महीनों से पीड़िता को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर कर रहे थे. वो कथित तौर पर पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए उसकी कुछ फोटो का इस्तेमाल करते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना कर्नाटक के बेलगावी शहर की है. मुख्य आरोपी की पहचान रफीक के तौर पर हुई है. आरोप है कि पिछले साल रफीक और उसकी पत्नी ने महिला को अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया. शिकायत के मुताबिक, इस दौरान ही रफीक ने महिला का यौन उत्पीड़न किया और पत्नी के साथ मिलकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं.

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी कपल ने उसे अपने पति को तलाक देने के लिए भी कहा. साथ में धमकी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी फोटो लीक कर दी जाएंगी. धर्म परिवर्तन ना कराने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता का आरोप है कि उसके खिलाफ जातिवाद शब्दों का इस्तेमाल किया गया. कपल कथित तौर पर महिला को हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित होने को कहता था.

Advertisement

बेलगावी के SP भीमाशंकर गुलेदा ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि इस साल अप्रैल में कपल ने कथित तौर पर महिला को 'कुमकुम' लगाने की बजाय बुर्का पहनने और दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया.

ये भी पढ़ें- दस साल से 'पोती' का रेप कर रहा था शख्स, चुप रहने के लिए देता था जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में सात लोगों के खिलाफ बेलगावी सौंदत्ती पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है. आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, अपहरण, कारावास और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. उन पर SC/ST एक्ट भी लगा है. 

Advertisement

वीडियो: CM योगी का आरोप- ऑनलाइन गेमिंग से करवा रहे धर्म परिवर्तन, मूक बधिर बन रहे निशाना

Advertisement