कौए ने तो अपना काम कर दिया अब बारी थी सफाई की तो मंगलुरु सिटी नार्थ से विधायक मोहिद्दीन बावा ने टिसू पेपर से धोती को पीला से उजला करने की कोशिश की. कौए से सिद्धारमैया का प्रेम कोई नई बात नहीं है. आख़िरी जून में सीएम कौए से 1 घंटे तक परेशान रहे थे जब उनके सरकारी बंगले में कार के बोनट पर आ बैठा और सिद्धारमैया से हाथ मिलाने की जिद पर अड़ गया. सीएम के लौंडे-लपाड़े एक घंटे तक उस कौए को उड़ाते रहे पर कौए का कहना था कि बिना हाथ मिलाए तो जाने से रहे. बहुत देर तक झिलाईस. आखिर परेशान होकर सीएम ने करीब 35 लाख की नई गाड़ी का ऑर्डर दे दिया. जब बात बढ़ी तो सिद्धारमैया का कहना था कि पुरानी गाड़ी तीन लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है. ये स्टोरी आदित्य झा ने की है.











