The Lallantop

सरकार बनाने को लेकर मोदी से मिल मुतमइन हुईं महबूबा

JK: मोदी से मुलाकात के बाद बोलीं महबूबा, बातचीत से संतुष्ट.' गुरुवार को होनी है विधायक दल की बैठक.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जम्मू कश्मीर में सीएम ही नहीं चुना जा पा रहा है. जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी की गठबंधन सरकार है. 'शर्तें लागू' को लेकर बवाल है दोनों पार्टियों के बीच में. पर फाइनली पीएम नरेंद्र मोदी अब आगे आ गए हैं. मंगलवार को महबूबा मुफ्ती और मोदी की मुलाकात हुई. सरकार बनाने को लेकर मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा, 'मोदी से मिलकर सेटेसफाइड हूं. मुलाकात अच्छी और पॉजिटिव रही.' https://twitter.com/PTI_News/status/712156233965248512 महबूबा और मोदी की मुलाकात करीब 45 मिनट चली. महबूबा ने कहा, 'दोनों पार्टियां जम्मू कश्मीर की पब्लिक का भला चाहती है. हमारी मुलाकात पॉजिटिव रही. वजीर-ए-आजम से मिलकर मुतमईन (निश्चिंत) हूं. गुरुवार को विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद सरकार बनाने को लेकर फाइनल फैसला होगा.' देखिए और क्या बोलीं महबूबा.. https://twitter.com/ANI_news/status/712160115135131648 इससे पहले बीजेपी की तरफ से कहा गया कि पीडीपी की नई शर्तों को नहीं माना जा सकता. मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ जिन शर्तों पर सरकार बनाई गई थी, उन्हें बदल नहीं सकते. वहीं उमर अब्दुल्ला भी गर्वनर वोहरा से मिले. बोले- ढाई महीने से सरकार ही नहीं बन रही है. हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं, पर पहले सरकार तो बने. और अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तब तो फिर चुनाव ही अंतिम विकल्प है.

Advertisement
Advertisement