The Lallantop

'अंदर से टूट गई है'- भारत आई स्पेन की रेप पीड़िता से मिले जज, और क्या बताया?

जिस स्पैनिश महिला का कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था, प्रधान ज़िला न्यायाधीश उनसे मिले.

Advertisement
post-main-image
पुलिस के मुताबिक़, इस केस में सात लोग शामिल हैं और तीन को गिरफ़्तार किया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)

झारखंड के दुमका में जिस स्पैनिश महिला का कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था, वो अस्पताल में है. शहर के प्रधान ज़िला न्यायाधीश (PDJ) और ज़िला क़ानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा पीड़िता से मिले. उन्होंने अवलोकन रिपोर्ट बनाकर झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) को सौंप दी. रिपोर्ट में लिखा गया है कि पीड़िता शारीरिक रूप से स्थिर है, लेकिन भावनात्मक रूप से टूट गई है.

Advertisement

इंडियन एक्स्प्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, PDJ और उनकी टीम को निर्देश मिले थे कि वो सुनिश्चित करें कि महिला को सुरक्षा मिले, CrPC की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज करने में सहायता की जाए और उन्हें मुआवज़े के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाएं.

PDJ मिश्रा ने अपने मित्र को कहा,

Advertisement

हमने उन्हें आश्वासन दिया कि ग़लत काम करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उन पर मुक़दमा चलाया जाएगा. पीड़िता भावनात्मक रूप से टूट गई है. हालांकि, उसकी शारीरिक स्थिति स्थिर थी और मेडिकल जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें -

पीड़िता और उनके साथी अपनी बाइक ट्रिप के दौरान झारखंड के दुमका में रुके थे. शुक्रवार, 1 मार्च की रात सात लोगों ने स्पेन से आई इस महिला का कथित तौर पर बलात्कार किया. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने घटना पर स्वत: संज्ञान लिया और पुलिस को नियमित जांच रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए. अभी तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. बाक़ी आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement

पीड़ित जोड़े ने सोशल मीडिया पर आरोपियों की तस्वीर पोस्ट की और जनता से अपील की है कि उन्हें ढूंढने में पुलिस की मदद करे. लिखा,

मुद्दा ये है कि बलात्कार या डकैती आपके साथ, आपके भाई के साथ, आपकी मां के साथ, आपकी बेटी के साथ, किसी के भी साथ हो सकती है. दुनिया का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है. स्पेन में होता है. ब्राज़ील, अमेरिका सभी देशों में ऐसा हुआ है... भारत एक महान देश है और देखने लायक है. इसमें अच्छी चीजें और बुरी चीज़ें हैं. पुलिस और सभी को धन्यवाद.

झारखंड पुलिस ने पीड़िता के पति को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया है. उपायुक्त अंजनेयुलु दोड्डे ने मीडिया को बताया कि ज़िला प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है.

Advertisement