The Lallantop

मां ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया, मामला खुला तो कोर्ट भी परेशान हो गया!

महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटी और उसके बच्चों की हत्या करके शव को कहीं छुपा दिया है.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाहिने- चंदन, छाया और बच्चे. (फोटो - आजतक)

यूपी के झांसी में सुखवती कुशवाहा नाम की एक महिला ने लगभग डेढ़ महीने पहले अपर न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया.  उसने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. बताया कि ससुराल वालों ने बेटी छाया और उसके बच्चों की हत्या करके शव गायब कर दिए हैं. पत्र में लिखा कि उसने थाने में भी कई प्रार्थना पत्र दिये. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. जब बात कोर्ट को पता चली, तो कोर्ट ने झांसी पुलिस को फटकार लगाई और मामला दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ़्तारी का आदेश भी दे दिया. लेकिन हंगामा तो तब मचा जब ये पता चला है कि महिला की बेटी की हत्या हुई ही नहीं. पूरा मामला फर्जी है. बेटी तो ज़िंदा है और मध्यप्रदेश में एक शख्स के साथ रहती है.

Advertisement

16 मार्च को पुलिस ने बताया कि मामला झांसी के रक्सा थाना का है. सुखवती कुशवाहा ने पत्र में बेटी के पति चंदन कुशवाहा और उसके भाइयों मनोज और विनोद समेत उसकी मां कलावती पर हत्या का आरोप लगाया था. लेकिन छाया एमपी के सीहोर में अपने बच्चों के साथ मिल गई.

आजतक से जुड़े अमित श्रीवास्तव के रिपोर्ट के मुताबिक़, छाया की शादी एमपी में दतिया के रहने वाले चंदन से 2016 में हुई थी. कुछ साल तक सब ठीक चला. कुछ दिन बाद छाया के मायके डेली गांव में सोबरन साहू नाम का एक शख़्स रहने आया. सोबरन मध्यप्रदेश की करैरा तहसील का रहने वाला था. छाया अक्सर अपने मायके जाया करती थी. इस दौरान उसकी मुलाक़ात सोबरन से हुई. दोनों नज़दीक आ गए. बताया जा रहा है कि इस बीच छाया और उसके पति के अनबन भी हुई.

Advertisement

और इसी दौरान 19 जनवरी 2023 को चंदन छाया को उसके मायके डेली गांव छोड़ आया. छाया कुछ दिन में मायके रही और एक दिन बिना किसी को कुछ बताए सोबरन साहू के साथ के साथ चली गई. कुछ दिन बाद छाया की मां का चंदन के पास फोन आया. उन्होंने अपनी बेटी के बारे में पूछा. इस पर चंदन ने बताया कि छाया तो मायके में ही है और ससुराल आई ही नहीं. चंदन का ससुरालवालों से झगड़ा भी हो गया.

ये भी पढ़ें - पति ने तलाक के लिए पत्नी से मांग ली किडनी!

फिर छाया की मां ने कोर्ट में गुहार लगाई. कोर्ट ने चंदन और उसके परिवार वालों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दिया. पुलिस ने 13 दिसंबर 2023 को केस दर्ज किया. इसके बाद चंदन पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया. बाद में उसे जानकारी मिली कि छाया ज़िंदा है और अपने प्रेमी के साथ रह रही है. ये बात उसने पुलिस को बताई. पुलिस ने छाया को सीहोर से पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि इस दौरान छाया और सोबरन साहू का एक बच्चा भी है. जिसे जन्मे तीन महीने हो चुके हैं. छाया और सोबरन ने सीहोर में चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी थी. दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे. पुलिस ने आगे बताया कि सोबरन की एक और पत्नी थी, जिसकी कोरोना के समय में मौत हो गई थी. पहली पत्नी से उसका एक बेटा भी है. पत्नी के मौत के बाद वो झांसी के डेली गांव में काम-धंधे के सिलसिले में आया था. यहां रहते दोनों में प्रेम हो गया.

Advertisement

वीडियो: मध्य प्रदेश: पति पत्नी का ऐसा झगड़ा कभी सुना नहीं होगा

Advertisement