The Lallantop

प्रेमिका के पति को होम थियेटर बम से उड़ाया, अब पता चला- बम एक्सपर्ट था!

शादी से नाराज प्रेमी ने होम थियेटर में बम डाल पति को उड़ाया था, पता चला- बम कैसे बनाया!

Advertisement
post-main-image
आरोपी एक खदान में विस्फोटक एक्सपर्ट के तौर पर काम कर चुका है. (फोटो- ट्विटर/इंडिया टुडे)

बीते 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एक घर में होम थिएटर में ब्लास्ट (Home Theatre Blast) हुआ था. घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसके पति के मर्डर का प्लान बनाया और होम थिएटर में बम फिट किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपने पूरे प्लान का खुलासा किया है. पता चला है कि वो एक खदान में विस्फोटक एक्सपर्ट के रूप में काम करता था. वहीं से उसने बम बनाने का सामान चुराया और हत्या के प्लान को अंजाम दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपी का नाम सरजू मरकम है. इंडिया टुडे से जुड़े राहुल नरोन्हा की रिपोर्ट के मुताबिक, वो मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक खदान में विस्फोटक विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहा था. इसलिए ही उसे विस्फोटकों के इस्तेमाल का अनुभव था. खदान से उसने 250 ग्राम अमोनियम नाइट्रेट चुराया. सरजू ने अमोनियम नाइट्रेट और पेट्रोल मिलाकर होम थिएटर सिस्टम में विस्फोटक फिट किया.

दूल्हे की मौके पर मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 1 अप्रैल को हेमेंद्र मेरावी और ललिता की शादी हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सरजू ललिता से प्यार करता था. बदला लेने के लिए उसने छिपकर बम वाला होम थिएटर शादी के तोहफों के साथ रख दिया. 3 अप्रैल को जब हेमेंद्र और उसका परिवार तोहफे खोल रहे थे तभी बिना किसी नाम का ये होम थिएटर मिला. परिवार ने डिवाइस को एक पॉवर से जोड़ा तो ब्लास्ट हो गया.

Advertisement

ब्लास्ट इतना ज़बरदस्त था कि घर का छप्पर उड़ गया. दूल्हे हेमेंद्र मेरावी की मौके पर ही मौत हो गई. हेमेंद्र के भाई राजकुमार मेरावी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. परिवार के चार और सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए. जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. 

कबीरधाम एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया, 

'जब लड़की की शादी आरोपी सरजू से नहीं हुई तो साजिश के तहत आरोपी ने एक आईडी तैयार की जिसमें अमोनियम नाइट्रेट, पटाखे का बारूद और पेट्रोल मिलाकर एक साउंड सिस्टम में रखा गया. एक विस्फोटक तैयार किया गया. जब साउंड सिस्टम को बिजली से चालू करने की कोशिश की गई, तो उसमें ब्लास्ट हो गया.'

Advertisement

पुलिस ने जांच शुरू की. पहले बालाघाट से उस दुकानदार को हिरासत में लिया गया जिसके यहां से ये होम थिएटर खरीदा गया था. वहीं से सरजू का पता चला. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है. 

वीडियो: चेन्नई में AC फटने से युवक की मौत, नोएडा में जल गया पूरा फ्लैट, किस वजह से होता है एयर कंडीशनर में ब्लास्ट?

Advertisement