The Lallantop

JDU विधायक पिस्टल लेकर अस्पताल गए, पत्रकारों ने सवाल किया तो बोले, 'तुम लोग हमारे बाप हो!'

विधायक गोपाल मंडल का वीडियो वायरल है. कह रहे हैं कि उनके बहुत सारे राजनीतिक दुश्मन हैं, इसलिए हथियार रखा हुआ है. हथियार का लाइसेंस भी है.

Advertisement
post-main-image
विधायक गोपाल मंडल हाथ में पिस्टल लिए दिखे (लाल घेरे में)- (फोटो- ट्विटर)

बिहार के भागलुपर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गोपाल मंडल गाली-गलौज करते सुनाई दिए. उन्होंने पत्रकारों को एक सवाल पूछने पर गाली दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, JDU विधायक 3 अक्टूबर को भागलपुर स्थित एक अस्पताल पहुंचे थे. जहां वो हाथ में पिस्टल पकड़े नजर आए. विधायक गोपाल मंडल अपने एक परिजन से मिलने अस्पताल गए थे. विधायक को पिस्टल के साथ देख पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि वो पिस्टल क्यों रखे हुए हैं? इस पर उन्होंने कहा कि उनके बहुत सारे राजनीतिक दुश्मन हैं, इसलिए हथियार रखा हुआ है. बोले कि हथियार का लाइसेंस भी है.

Advertisement

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि उन्हें पहले बदमाशों से खतरा था, अब नेताओं से खतरा है. जब से वो सांसद बनने की तैयारी में लगे हैं, तब से कई राजनीतिक लोग भी उनके दुश्मन बने हुए हैं. पिस्टल को लेकर मीडिया के सवाल पर विधायक मंडल ने गाली से जवाब दिया. उन्होंने कहा,

“हां, हम अभी भी रखे हैं, दिखाएं क्या? मेरा मन, हम लहराएंगे. तुम लोग हमारे बाप हो क्या? भाग ****.”

बीजेपी ने घेरा

विधायक गोपाल मंडल द्वारा पिस्टल रखने के मामले को लेकर बीजेपी नेता अजय आलोक ने सीएम नीतीश कुमार को घेर लिया. आलोक ने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में ये नया बिहार है. जहां विधायक पत्रकारों को गालियां देते हैं.

Advertisement

वहीं बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गोपाल मंडल को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 

“जातीय विद्वेष फैलाने वाले JDU विधायक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. वो पहले भी प्रशासन, पत्रकार और आम लोगों के साथ गुंडों जैसा व्यवहार कर चुके हैं.” 

शैलेंद्र ने कहा कि सीएम नीतीश को ऐसे विधायक को बर्खास्त करना चाहिए.

उधर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने जेडीयू विधायक की निंदा की है. उन्होंने कहा, हम लोग गोली बंदूक वाले नहीं हैं. हम गांधी जी के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं. चौधरी ने कहा कि वो ऐसा आचरण करने वाले लोगों की निंदा करते हैं. JDU में इस प्रकार की भाषा बोलने वाले लोग नहीं हैं.

(ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहकर बिहार जातिगत सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया?)

वीडियो: बिहार मिनिस्टर ने रामचरितमानस पर दिया विवादित बयान, BJP ने घेर लिया

Advertisement