The Lallantop

बॉर्डर पर तैनात जवान यूज करें स्मार्टफोन एक्स्ट्रा स्मार्टनेस के साथ

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स के जवानों को ऑर्डर्स मिले हैं. कि अनजान लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो एक्सेप्ट न करो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स(ITBP) है न. उसके DG कृष्णा चौधरी ने नए निर्देश जारी किए हैं. बॉर्डर और सेंसिटिव एरियाज में तैनात जवानों के लिए. कि वो स्मार्टफोन्स पर ऐप्स का इस्तेमाल जरा बच के करें. इंटरनेट काल और चैट वालों में एक्स्ट्रा एहतियात बरतें. नहीं तो पाकिस्तान में बैठे हैकर्स तमाम जानकारी उड़ा सकते हैं. फील्ड में तैनात जवान फेसबुक पर आने वाली अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट न एक्सेप्ट करें. खास तौर से लड़कियों की. इसके अलावा स्मेश, लाइन, वाइबर में सिक्योरिटी की गुंजाइश बहुत कम है. इन पर आने जाने वाली कॉल का रिकॉर्ड रखना सिक्योरिटी एजेंसीज के लिए सिरदर्दी है. लेकिन चीन और पाकिस्तान में बैठे हैकर्स के लिए ये बड़े काम के हैं. यहां की गुप्त जानकारी वो इन ऐप्स के जरिए हासिल कर सकते हैं. पाकिस्तानी हैकर्स, जो ISI के लिए काम करते हैं. वो लड़कियों की आईडी बना कर फ्रेंड भेज सकते हैं. और चैट के साथ काम का इंफॉर्मेशन निकाल सकते हैं.

Advertisement
Advertisement