The Lallantop

चलते मैच के दौरान मैदान में हेलिकॉप्टर उतरा, तीन बंदूकधारी निकले और खिलाड़ी को लेकर उड़ गए

असली मामला जानकर सबने माथा पीट लिया.

Advertisement
post-main-image
फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी का अपहरण.
दो टीमों के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था. तभी एक हेलिकॉप्टर मैदान में उतरा. हर तरफ धूल उड़ने लगी. मैच रुक गया. खिलाड़ी धूल से बचने के लिए भागने लगे. दर्शक हैरान हो गए. हेलिकॉप्टर से नाकाबपोश तीन बदमाश उतरे. उनके हाथों में बंदूकें थीं. तीनों एक खिलाड़ी के पास पहुंचे और उसे खींचते हुए हेलिकॉप्टर में ले गए. इसके बाद हेलिकॉप्टर वहां से उड़ गया. दर्शक देखते रह गए. कल्पना करिए कि आप परिवार के साथ इस मैच को देख रहे हों. बीच मैदान से खिलाड़ी का इस तरह अपहरण हो जाए. आप खुद की और फैमिली की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो जाएंगे. इस मैच को देख रहे दर्शकों को भी लगा कि ये हो क्या रहा है. खिलाड़ी के बीच मैदान से अपहरण कर लिए जाने से दर्शक हैरान थे.

क्या है मामला?

इटली के फुटबॉलर हैं इग्नाजियो बारबागलो. वह अपना आखिरी मैच खेल रहे थे. अपने रिटायरमेंट मैच को यादगार बनाना चाहते थे. वियाग्रांडे और नेब्रोर्डी शहर के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. ड्रिंक ब्रेक के बाद खिलाड़ी मैदान में फिर से खेलने के लिए उतरे, उसी दौरान एक हेलिकॉप्टर मैदान में उतरा और इग्नाजियो बारबागलो को लेकर उड़ गया. दरअसल उन्होंने अपने रिटायरमेंट मैच को यादगार बनाने के लिए अपने फेक अपहरण की साजिश रची थी. इसलिए तय प्लान के अनुसार मैच के दौरान हेलिकॉप्टर मैदान में उतरा. तीन नकाबपोश बंदूकधारी उतरे और इग्नाजियो बारबागलो का अपहरण कर ले गए. हालांकि इग्नाजियो बारबागलो का यह मजाक सिसिलियन फुटबॉल अथॉरिटी को पसंद नहीं आया. अथॉरिटी ने सिटी ऑफ वियाग्राडे की टीम पर 200 यूरो लगभग 15 हजार का जुर्माना लगा दिया. टीम को 31 मई तक के लिए सभी तरह की प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया है. अपने आखिरी मैच को यादगार बनाने के लिए खिलाड़ी बहुत कुछ करते हैं. लेकिन इस फुटबॉलर ने अपने आखिरी मैच को यादगार बनाने के लिए जो किया वो कुछ ज़्यादा हो गया. कुछ लोगों के ये गले नहीं उतरा, वहीं कुछ लोगों को खिलाड़ी का यह मजाक पसंद भी आया.
IPL 2019: मोहम्मद सिराज जितनी बुरी हालत कभी किसी की नहीं हुई है

Advertisement
Advertisement