भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब सतह पर उतर गया है. ऐसा करने वाला भारत पहला देश है. ISRO ने ये रिकॉर्ड तो बनाया ही. 23 अगस्त को ही ISRO ने एक और रिकॉर्ड बनाया. ISRO के आधिकारिक चैनल ने यूट्यूब लाइव स्ट्रीम व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
Chandrayaan 3 की लैंडिंग करते-करते ISRO एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना जाएगा किसी ने सोचा नहीं था..!
80 लाख से ज्यादा लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग ISRO के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखी.


80 लाख से ज्यादा लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग ISRO के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखी. यूट्यूब के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. इससे पहले ये रिकॉर्ड FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल के नाम था. इस मैच को एक चैनल पर 60 लाख लोगों ने एक साथ देखा था. मैच था ब्राजील और क्रोएशिया के बीच. और ये लाइव स्ट्रीम केज़ टीवी नामक प्लैटफॉर्म पर चल रहा था.
FIFA 2022 के इस मैच से पहले भी ये रिकॉर्ड केज़ टीवी के नाम ही था. FIFA वर्ल्ड कप 2022 के एक और मैच में एक साथ 52 लाख लोगों ने लाइव स्ट्रीम देखा था.
तय समय से पहले लैंड किया चंद्रयान-323 अगस्त को शाम 6 बजे के कुछ ही देर बाद ‘विक्रम’ लैंडर ने चांद पर कदम रखा. यानी ISRO ने चंद्रयान-3 मिशन के सबसे जरूरी पड़ाव को पार कर लिया है. विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद ISRO चीफ एस सोमनाथ ने इस कामयाबी के लिए सभी वैज्ञानिकों और देश को बधाई दी. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे नए युग की शुरुआत बताया.
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. ये पल अविश्वसनीय है. ये क्षण अद्भुत है. ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. ये क्षण जीत के चंद्र पर चलने का है. ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है. ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नया विश्वास, नई चेतना का है. ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है.
(ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: सफल लैंडिंग के तुरंत बाद PM मोदी ने फोन कर ISRO चीफ से क्या कहा?)
वीडियो: खर्चा-पानी: चंद्रयान-3 पर कितना पैसा खर्च हुआ, बैंकों के पास पैसे खत्म हो गए हैं?














